फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No candidate reached the interview, six posts vacant

UPPSC : इंटरव्यू में नहीं पहुंचा कोई अभ्यर्थी, छह पद खाली, फिर से आवेदन मांगे जाने की संस्तुति

Mon, 29 Aug 2022 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 08:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियो डायग्नोसिस के छह पदों पर सीधी भर्ती के लिए 25 अगस्त को साक्षात्कार आयोजित किया गया।

विज्ञापन
No candidate reached the interview, six posts vacant
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियो डायग्नोसिस के छह पदों पर भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार में कोई अभ्यर्थी शामिल नहीं हुआ। सभी पद खाली रह गए। रिक्त पदों को भरने के लिए पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियो डायग्नोसिस के छह पदों पर सीधी भर्ती के लिए 25 अगस्त को साक्षात्कार आयोजित किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियो डायग्नोसिस के पांच अनारक्षित पदों और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक पद पर भर्ती होनी थी। आयोग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार इंटरव्यू में कोई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुआ। ऐसे में पदों को नियमानुसार अग्रेनीत करते हुए पुनर्विज्ञापित किए जाने की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन

प्रवक्ता के एक पद का इंटरव्यू स्थगित
उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग के तहत राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेजों प्रवक्ता इलाज बित तदबीर के एक अनारक्षित पद पर भर्ती के लिए 30 अगस्त को अपराह्न दो बजे से प्रस्तावित इंटरव्यू अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव लखन लाल शिवहरे ने दी।


असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी के पद पर मुकेश चयनित
चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी के एक अनारक्षित पद पर हुई सीधी भर्ती में मुकेश शुक्ला को चयनित घोषित किया गया है। इस पद के लिए साक्षात्कार 26 अगस्त को आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed