प्रयागराज में नितिन गडकरी का एलान : राम वनगमन पथ अब अयोध्या से रामेश्वरम तक
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का शृंगवेरपुर धाम में विकास की गंगा बहाने का एलान। जनता से फिर डबल इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया। प्रभु श्रीराम और निषादराज के मिलन की समरसता की भूमि पर गडकरी ने की 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रेता युग में प्रभु श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के दौरान जिन रास्तों से होकर गुजरे और जिन स्थलों पर पड़ाव डाला, वहां तक राम वन गमन मार्ग परियोजना का निर्माण होगा। अब तक यह परियोजना अयोध्या से चित्रकूट तक 102 किमी तक स्वीकृत थी,लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं रागमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राम वन गमन मार्ग को रामेश्वर तक बनाने का एलान प्रभु श्रीराम से निषादराज के मिलन की समरसता की भूमि पर किया। इस दौरान उन्होंने राम जानकी मार्ग, इनररिंग रोड परियोजना की आधारशिला रखने के साथ कुल 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के साथ शाम करीब चार बजे शृंगवेरपुर धाम पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राम के स्वक के रूप में सेवा का यह अवसर पाकर धन्य हो गया हूं। उन्होंने राम वन गमन पथ का निर्माण अयोध्या से रामेश्वरम तक करने की घोषणा की। बताया कि इस फोर लेन सड़क परियोजना 4319 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
प्रभु श्रीराम के 37 प्रवास स्थलों का होगा विकास
इस पथ के निर्माण के बाद वन गमन के दौरान प्रभु श्रीराम के प्रवास से जुड़े 37 स्थलों का विकास होगा,ताकि भगवान के यात्रा पथ पर भ्रमण करने और उनके आदर्शों को समझने की राह आसान हो सके। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे समाज में प्रभु श्रीराम को आदर्श राजा के रूप में माना जाता है। राम के स्थापित आदर्शों की वजह से भारतीय संस्कृति दुनिया भर में आकर्षण का केंद्र रही है।
उन्होंने बताया कि जब वह इंडोनेशिया की यात्रा पर गए तब उन्हें पता चला कि वहां हर घर में रामायण पढ़ी जाती है। वहां के मुसलमान अफसरों ने बताया कि वह खुद रामायण पढ़ते हैं। रामायण-महाभारत से दुनिया में भारतीय संस्कृति स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण आरंभ हुआ है। हम राम के सेवक के रूप में सेवा का अवसर पाकर धन्य हैं। राम वन गमन पथ के साथ ही उन्होंने अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने वाले रामजानकी मार्ग की भी आधारशिला रखी।