{"_id":"63725ef1eaa6861beb745e57","slug":"nithari-case-hearing-of-appeals-against-death-sentence-of-koli-and-pandher","type":"story","status":"publish","title_hn":"निठारी कांड : कोली और पंढेर की फांसी की सजा के खिलाफ अपीलों की सुनवाई शुरू, अगली तारीख 20 दिसंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निठारी कांड : कोली और पंढेर की फांसी की सजा के खिलाफ अपीलों की सुनवाई शुरू, अगली तारीख 20 दिसंबर
Mon, 14 Nov 2022 08:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 14 Nov 2022 08:59 PM IST
सार
शुरूआती बहस में अपील पर 17 आपराधिक मामलों के घटनाक्रम की जानकारी दी गई और गवाहों के बयान व अन्य साक्ष्यों का संक्षिप्त व्योरा दिया गया। आगे की बहस के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
nithari case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में निठारी कांड के मुख्य आरोपित सुरेंद्र कोली व मनिंदर सिंह पंढेर की फांसी की सजा के खिलाफ अपीलों पर सोमवार को सुनवाई की शुरू हुई। अपीलों की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ कर रही है।
विज्ञापन
शुरूआती बहस में अपील पर 17 आपराधिक मामलों के घटनाक्रम की जानकारी दी गई और गवाहों के बयान व अन्य साक्ष्यों का संक्षिप्त ब्योरा दिया गया। आगे की बहस के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय की गई है। सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद ने पंढेर को दो मामले में और कोली को एक दर्जन केस में फांसी की सजा सुनाई है। जिन्हें अपील में चुनौती दी गई है। सीबीआई की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश व संजय कुमार यादव मौजूद थे। अभी कोली के अधिवक्ता ने बहस शुरू की है।
विज्ञापन