{"_id":"5fd26b9e72e2dd42917d7cd5","slug":"nine-missing-from-gun-house-in-nawabganj-more-than-300-cartridges-have-also-been-taken-away-by-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज में गन हाउस से नौ असलहे गायब, 300 से अधिक कारतूस भी उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज में गन हाउस से नौ असलहे गायब, 300 से अधिक कारतूस भी उठा ले गए चोर
Fri, 11 Dec 2020 12:10 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कस्बे में बुधवार की रात एक शस्त्र की दुकान से नौ असलहे चोरी हो गए। दुकान मालिक ने पुलिस को बताया कि रात में चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और असलहे तथा तीन सौ से अधिक कारतूस उड़ा दिए। असलहों की चोरी की खबर से पुलिस के होश उड़ गए। जांच शुरू हो गई। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड ने भी पड़ताल की। फिलहाल दुकान मालिक से घंटों पूछताछ हुई है। पुलिस ने बेचे और खरीदे गए शस्त्रों और कारतूसों का मिलान कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध भी हो सकता है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
प्रतापगढ़ के थाना हथिगवां के गांव किलहनापुर निवासी लालजी यादव ने लालगोपालगंज कस्बे में शस्त्र की दुकान खोल रखी है। रोज की तरह वह बुधवार की शाम को भी दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह फिर दुकान खोलकर अंदर गए तो कई शस्त्र गायब दिखे। मकान के ऊपर वाले कमरों में गये तो ऊपर का दरवाजे की कुंडी टूटी थी। इधर रैक में देखा तो पांच रिवाल्वर, तीन 12 बोर की बंदूकें एवं एक रायफल गायब थी। दुकानदार ने बताया कि बदमाशों ने तीन सौ से अधिक कारतूस भी पार कर दिए हैं।
भुक्तभोगी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर लालगोपालगंज व श्रृंगवेरपुर चौकी इंचार्ज पहुंचे। जांच पड़ताल शुरू करने के साथ ही एसपी गंगापार को सूचना दी गई। दोपहर करीब एक बजे एसपी गंगापार धवल जायसवाल पहुंचे तो उन्होंने डॉग स्क्वायड एवं फोरंसिक टीम को भी बुला लिया। काफी देर तक वारदात की पड़ताल की गई।
विज्ञापन
दुकानदार के अभिलेख भी जांचे गए। देर शाम तक फिलहाल पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी थी। दुकानदार की कुछ बातें पुलिस को संदिग्ध लगीं। पुलिस का कहना है कि दुकान में छत पर चढ़ने के लिए तीन मंजिला दीवार पर चढ़ना होगा, जो कि नामुमकिन है। लाल जी का कहना था कि वह प्रतिदिन दुकान पर ही सोता था। सिर्फ बुधवार को भी घर चला गया था। इसकी भी जांच की जा रही है।
एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि फिलहाल रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। दुकानदार ने जो भी आंकड़े बताए हैं, सबका मिलान किया जा रहा है। दुकानदार की कई बातें संदिग्ध हैं। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम भी अपने स्तर से जांच कर रही है।