फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NIA took away a copy of the newspaper along with the magazine

Prayagraj News: मैगजीन के साथ ही अखबार की प्रति भी ले गई एनआईए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
NIA took away a copy of the newspaper along with the magazine
शिवकुटी के गोविंदपुर में छात्र से पूछताछ करने पहुंची एनआईए छात्र के घर से तलाशी के दौरान मिली मैगजीन के साथ ही एक अखबार की प्रति भी ले गई। इसके साथ ही जो तीसरा सामान जब्त कर ले जाया गया वह परिचर्चा संबंधी एक पम्फलेट है।
विज्ञापन

एनआईए ने अपनी पूरी कार्रवाई को कैमरे में रिकॉर्ड किया। छात्र देवेंद्र सिंह से पूछताछ के साथ ही उसके कमरे की तलाशी की कार्रवाई की भी वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। यह पूरी कार्रवाई दो स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में संपन्न की गई। साथ ही कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण भी लिखापढ़ी में छात्र को सौंपा गया। एनआईए के रिकॉर्ड के मुताबिक, यह कार्रवाई शुक्रवार भोर में 5:30 बजे से सुबह 9:40 बजे तक की गई।
विज्ञापन

यानी छात्र के कमरे में कुल 4:10 घंटे रहकर एनआईए के अफसर जांच पड़ताल में जुटे रहे। पूछताछ के बाद तलाशी ली गई जिसमें कुल तीन दस्तावेज सीज किए गए। इनमें आठ पेज का ‘मशाल’ समाचार पत्र का मई-जून में प्रकाशित संस्करण शामिल है। इसके अलावा 40 पेज की ‘दस्तक’ पत्रिका के मई-जून संस्करण को भी जब्त किया गया। तीसरा दस्तावेज जिसे एनआईए ने जब्त किया, वह एक पम्फलेट था जिसका शीर्षक परिचर्चा ‘वर्तमान भारतीय अर्थव्यवस्था’ है। एनआईए ने लिखापढ़ी में छात्र को यह भी बताया कि कार्रवाई के दौरान प्रथमदृष्टया दोषारोपण की प्रकृति वाली कोई भी चीज बरामद नहीं हुई। हालांकि, गहनता से परीक्षण के लिए उपरोक्त दस्तावेज सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed