फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Newly elected executive of Allahabad High Court Bar Association took charge

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

Wed, 05 Jan 2022 02:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
Newly elected executive of Allahabad High Court Bar Association took charge
high court bar association - फोटो : Prayagraj
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों को एसोसिएशन के लाइब्रेरी हाल में शपथ दिलाई गई। इसके बाद अध्यक्ष, महासचिव सहित समस्त पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया।
विज्ञापन



हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए दो दिसंबर को मतदान हुआ था। मतगणना पूरी होने के बाद शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं मनोज कुमार मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज कुमार तिवारी, सुरेंद्रनाथ मिश्र, धर्मेंद्र सिंह यादव, सत्यम पांडेय, श्याम चरन त्रिपाठी उपाध्यक्ष, सत्यधीर सिंह जादौन महासचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन



संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर संजय सिंह सोमवंशी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर यादवेश यादव, संयुक्त सचिव प्रेस पर आशुतोष त्रिपाठी, संयुक्त सचिव महिला पर उष्मा मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों के 15 पदों पर पूजा सिंह, प्रियंका शर्मा, अनुपमा सिंह चंदेल, राखी कुमारी, अनुज कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलीप कुमार यादव, अनुराग शुक्ल, अभिषेक तिवारी, सैय्यद फैज हसनैन, अखिलेश कुमार शुक्ल, हरिमोहन केसरवानी, दीपांकर द्विवेदी, मानव चौरसिया और विक्रांत नीरज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोर्ट में वर्चुअल के साथ फिजिकल सुनवाई रहेगी जारी
कार्यभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने वकीलों को आश्वस्त किया कि कोर्ट में वर्चुअल के साथ फिजिकल सुनवाई की व्यवस्था जारी रहेगी। सुनवाई में वकीलों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर एल्डर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता एनसी राजवंशीए टीपी सिंहए ओपी सिंहए अनिल तिवारी के अलावा चुनाव अधिकारी वशिष्ट तिवारीए वशिष्ठ दुबे सहित निर्वाचन टीम के अन्य सभी सदस्य शामिल थे।


चुनाव खर्च का रखा गया ब्यौरा
समारोह में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने चुनाव खर्च व आय का ब्योरा प्रस्तुत किया। चुनाव में नामांकन सिक्योरिटी व अन्य मद में आय लगभग 52 लाख रुपये हुई है। इसमें चुनाव कराने में 30 लाख रुपये खर्च हुए। जबकि 22 लाख रुपये चुनाव खाते में जमा हैं। पिछले साल चुनाव में साढ़े 12 लाख रुपये खर्च हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed