फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New year celebration was heavy, after seven months 31 new corona positive

नए साल का जश्न पड़ा भारी, सात महीने बाद 31नए कोरोना पॉजिटिव

Tue, 04 Jan 2022 11:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
New year celebration was heavy, after seven months 31 new corona positive
corona virus - फोटो : Social Media
 जिले में नए साल का जश्न मनाना लोगों को भारी पड़ने लगा है। मंगलवार को नए कोरोना संक्रमितों की संख्या अचानक डेढ़ गुना से अधिक होने से यह साबित हो रहा है। 24 घंटे में 9250 लोगों की कोविड जांच की गई। 31 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। करीब सात महीने बाद बढ़ते संक्रमण की वजह लोगों की लापरवाही मानी जा रही है। इससे पहले चार जून 2021 में एक दिन में 32 संक्रमित चिह्नित किए गए थे। साफ है कि हम सभी अभी नहीं चेतेंगे तो स्थिति बिगड़ने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। 
विज्ञापन



जिले में करीब 15 दिन पहले कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पांच के भीतर था। अब यह आंकड़ा एक सप्ताह में 101 पर आ टिका है। साफ है कि कोरोना संक्रमण एक बार डर का कारण बनेगा। मंगलवार को जिले में लक्ष्य से कम हुई कोविड जांच के बाद भी 31 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
विज्ञापन


अतिरिक्त टीमों को लगाने के बाद भी जांच और सैंपलिंग का आंकड़ा 9,250 रहा। वहीं बढ़ रही संक्रमण की दर के विपरीत स्वस्थ होने वाले कम है। 24 घंटे में सिर्फ दो लोगों ने कोरोना को मात दी। अफसरों के मुताबिक दोनों संक्रमितों ने होम आईसोलेशन पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर ही नहीं गांवों में बढ़ा संक्रमण

कोरोना संक्रमण शहरी क्षेत्रों में ही नहीं अब ग्रामीण इलाकों में भी फैलने लगा है। मंगलवार को नए संक्रमितों की सूची में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों के नाम शामिल हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों के हिसाब से मंगलवार को अशोक नगर, सुलेमसराय, करेली, ड्रमंड रोड, धूमनगंज, खुल्दाबाद, रेल गांव, सिविल लाइंस, मीरापुर, बेनीगंज, राम नगर, झूंसी, नैनी, मेजा समेत अन्य गांवों में नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।


सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए जांच का दायरा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एयरपोर्ट, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर बाहर से आने वालों की कोविड जांच कराने को अतिरिक्त टीमों की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed