फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New standards of education in central schools, now only 32 children will get admission in each class.

नई व्यवस्था : केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाई के नए मानक, अब प्रत्येक कक्षा में सिर्फ 32 बच्चों को मिलेगा प्रवेश

Sun, 14 Apr 2024 05:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 05:12 PM IST
सार

जिले में 10 केंद्रीय विद्यालय हैं। सैन्यकर्मियों के बच्चों का इन विद्यालयों में प्राथमिकता में प्रवेश हो जाता है। उसके बाद रिक्त सीटों पर अन्य वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। इस बार प्रवेश की गाइडलाइन जारी हुई तो पूर्व के सापेक्ष प्रत्येक कक्षा में बच्चों की संख्या कम कर दी गई है।

विज्ञापन
New standards of education in central schools, now only 32 children will get admission in each class.
केंद्रीय विद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विद्यालयों की कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या में कमी कर दी गई है। अब किसी भी कक्षा में 32 से अधिक बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहले यह मानक 40 बच्चों का था। इस बदलाव से अभिभावकों में नाराजगी है। इस कारण कक्षा एक के अलावा अन्य कक्षाओं में प्रवेश नहीं हो रहा है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत यह बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


जिले में 10 केंद्रीय विद्यालय हैं। सैन्यकर्मियों के बच्चों का इन विद्यालयों में प्राथमिकता में प्रवेश हो जाता है। उसके बाद रिक्त सीटों पर अन्य वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। इस बार प्रवेश की गाइडलाइन जारी हुई तो पूर्व के सापेक्ष प्रत्येक कक्षा में बच्चों की संख्या कम कर दी गई है। केवल कक्षा एक में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। कक्षा दो से 11वीं तक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए फार्म नहीं दिए जा रहे हैं। कई विद्यालयों ने दो से ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश न होने का बोर्ड लगा दिया है।
विज्ञापन


प्राचार्यों ने बताया कि पहली कक्षा में विद्यार्थियों का मानक 40 का था। हर वर्ष प्रत्येक कक्षा में औसतन चार या पांच बच्चों के अभिभावकों के तबादले के कारण स्कूल छोड़ते थे तो उनके स्थान पर दूसरे बच्चों को प्रवेश मिल जाता था। इस बार कक्षा का मानक कम कर दिया है। अब कुछ बच्चे स्कूल छोडेंगे, तब भी कक्षा की क्षमता 32 से अधिक रहेगी। उन्होंने बताया कि अब केवल केवल कक्षा एक में ही प्रवेश हो रहा है। उसके लिए आनलाइन आवेदन 15 अप्रैल तक लिया जाएगा। प्रवेश का परिणाम 22 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। 30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणी एक और दो को रियायत

जिस विभाग के परिसर में केंद्रीय विद्यालय है। वहां के कर्मियों के बच्चों को प्रवेश में रियायत दी है। उनके बच्चों को कक्षा एक में अधिकतम 40 की क्षमता तक और दो से 11वीं तक 45 की क्षमता तक प्रवेश दिया जाएगा।

प्रवेश के लिए भटक रहे अभिभावक

केवी में प्रवेश के लिए अभिभावक परेशान हैं। धूमनगंज की सरोज देवी ने अपनी बेटी का कक्षा नौ में प्रवेश के लिए केवी न्यू कैंट, केवी मनौरी और केवी बमरौली गई लेकिन फार्म नहीं मिला। ऐसे ही कन्हईपुर के त्रिभुवन सिंह भी अपने बेटे का कक्षा पांच प्रवेश कराने के लिए भटक रहे हैं। करेली के तलहा रहमानी ने कक्षा चार में बेटे का प्रवेश करवाने के लिए कई केवी का चक्कर लगाया लेकिन फार्म नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed