फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New recruitment on 3446 posts stuck in a ten-year-old dispute, questions raised on the functioning of the comm

UPPSC : दस साल पुराने विवाद में फंसी 3446 पदों पर नई भर्ती, आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Sun, 03 Sep 2023 02:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 02:15 PM IST
सार

यूपीपीएससी ने दो बार डाटा भेजा, लेकिन यूपीएसएसएससी ने यह कहकर विज्ञापन रोके रखा कि डाटा निर्धारित प्रारूप में नहीं है। यूपीपीएससी ने तीसरी बार डाटा की प्रमाणित हार्डकाॅपी यूपीएसएसएससी को भेज दी। तीसरी बार डाटा स्वीकार कर लिया गया, लेकिन इसके बाद भी यूपीएसएसएससी ने विज्ञापन जारी नहीं किया।

विज्ञापन
New recruitment on 3446 posts stuck in a ten-year-old dispute, questions raised on the functioning of the comm
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती-2013 के विवाद में नई भर्ती महीनों से फंसी हुई है। इसका विज्ञापन भी तैयार है, लेकिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के बीच डाटा के लेनदेन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण विज्ञापन अटका हुआ है।

विज्ञापन


लापरवाही यूपीएसएसएससी के स्तर पर हुई। यूपीएसएसएससी ने पहले यूपीपीएससी से 2013 की भर्ती में शामिल हुए उन 906 अभ्यर्थियों का डाटा मांगा था, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया था और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ही ओवरएज हो चुके इन 906 अभ्यर्थियों को नई भर्ती में शामिल किया जाना है।
विज्ञापन


यूपीपीएससी ने दो बार डाटा भेजा, लेकिन यूपीएसएसएससी ने यह कहकर विज्ञापन रोके रखा कि डाटा निर्धारित प्रारूप में नहीं है। यूपीपीएससी ने तीसरी बार डाटा की प्रमाणित हार्डकाॅपी यूपीएसएसएससी को भेज दी। तीसरी बार डाटा स्वीकार कर लिया गया, लेकिन इसके बाद भी यूपीएसएसएससी ने विज्ञापन जारी नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि प्राविधिक सहायक के 3446 पदों पर भी होनी है भर्ती


अभ्यर्थी जब यूपीएसएसएससी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि अब उन डेढ़ सौ अभ्यर्थियों का डाटा भी यूपीपीएससी से लेना पड़ेगा, जो पुरानी भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई याचिका में प्रतिवादी थे। ऐसे ओवरएज अभ्यर्थियों को भी नई भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूपीएसएसएससी ने जब 906 अभ्यर्थियों का डाटा मांगा था तो प्रतिवादी रहे अन्य डेढ़ सौ अभ्यर्थियों को क्यों छोड़ दिया।

अब इन डेढ़ सौ अभ्यर्थियों के डाटा के लेनदेन को लेकर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की गई है। अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी के अफसरों ने बताया कि डेढ़ सौ अभ्यर्थियों का डाटा लेने के लिए यूपीपीएससी को पत्र भेज दिया गया है, एक सप्ताह में यूपीपीएससी को पत्र मिल जाएगा और वहां से डाटा प्राप्त होने के तीन दिन के बाद कृषि प्राविधिक सहायक के 3446 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भर्ती शुरू कराने की मांग

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि पहले यह भर्ती यूपीपीएससी के माध्यम से होती थी, लेकिन इस बार यूपीएसएसएससी को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यूपीपीएससी की जितनी भर्तियां यूपीएसएसएसी को सौंपी गई हैं, वे सभी फंसी हुई हैं। समिति की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की गई है कि कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती पूर्व की भांति यूपीपीएससी कराए या यूपीएसएसएससी एक सप्ताह के भीतर नई भर्ती का विज्ञापन जारी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed