फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New GM's mission focus on speed, increased speed of trains to 160 speed

नए जीएम का मिशन रफ्तार पर फोकस, ट्रेनों की स्पीड 160 करने वाले काम की बढ़े गति

Tue, 05 Jan 2021 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
New GM's mission focus on speed, increased speed of trains to 160 speed
prayagraj news : एनसीआर रेलवे के महाप्रबंध वीके त्रिपाठी। - फोटो : prayagraj
पूर्वोत्तर रेलवे के साथ उत्तर मध्य रेलवे में महाप्रबंधक का अतिरिक्त पदभार ग्रहण करने के बाद वीके त्रिपाठी सोमवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां अफसरों से मुलाकात के बाद उन्होंने एनसीआर में सुरक्षा एवं अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा की। नए जीएम का मिशन रफ्तार पर भी फोकस रहा। उन्होंने कहा कि एनसीआर से गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रतिघंटा करने के काम की रफ्तार बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


प्रयागराज में वर्ष 2014-16 में डीआरएम रह चुके नए जीएम ने कहा कि ट्रेन परिचालन में सुरक्षा पहली और प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा करने को लेकर उन्होंने  ट्रैफिक ब्लॉक की योजना बनाने में व्यापक और एकीकृत दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया। ताकि इस महत्वपूर्ण कार्य के निष्पादन के दौरान ट्रेन परिचालन पर न्यूनतम प्रभाव पड़े। स्टेशनों और ट्रेनों में दिव्यांगजन के लिए जरूरी सुविधाओं, लोडिंग में वृद्धि और यात्री सुविधाओं में सुधार संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन


कहा कि माल ढुलाई और यात्री राजस्व में वृद्धि करने के हर संभव प्रयास के अतिरिक्त हमें कार्य के हर क्षेत्र में व्यय की समीक्षा करने की भी आवश्यकता है। मानव संसाधन विकास के मोर्चे पर जीएम ने निर्देश दिया कि सभी पदोन्नति, विभागीय चयन आदि को पहले से निर्धारित अनुसूची के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। माघ मेले को लेकर कहा कि मेले के दौरान तीर्थयात्रियों के सुरक्षित, आरामदायक और कुशल परिवहन  के लिए सभी तैयारी समय पर पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने माघ मेला कार्यों के लिए एक विशिष्ट समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed