फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New feeder to be built for Sadar area; power supply to be provided to several neighborhoods.

Prayagraj News: सदर क्षेत्र का बनेगा नया फीडर, कई मोहल्ले में होगी बिजली आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
New feeder to be built for Sadar area; power supply to be provided to several neighborhoods.
शहर के बाबागंज बिजली उपकेंद्र में जुड़े सदर के लिए जल्द ही नया फीडर बनाया जाएगा। नए फीडर से चौक, सदर, तेलिया चौराहा, एनसीसी सड़क, निरंकारी वार्ड, ठठेरी बाजार समेत अन्य मोहल्लों के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों ने जून महीने के अंत तक नए फीडर के निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है। अभी तक बाबागंज उपकेंद्र के चौक, स्टेशन सड़क, भंगवा चुंगी समेत पांच फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

लोड अधिक होने के कारण चौक व आसपास के क्षेत्र में फाल्ट और हाईटेंशन लाइन के ब्रेकडाउन होने की समस्या आ रही है। जिसको देखते हुए बिजली निगम ने नए फीडर को तैयार करने का फैसला लिया है। जेई अर्जुन कुमार ने बताया कि नए फीडर पर चौक, सदर बाजार व आसपास के कई मोहल्लों का लोड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल होने से थी दिक्कत
बाबागंज, पंजाबी मार्केट, चौक, सदर बाजार तक प्रमुख दुकानें हैं। ऐसे में बिजली कटौती के कारण दुकानदार व व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। व्यापारी अर्पित खंडेलवाल ने बताया कि कई बार बिजली निगम के अफसरों से नए फीडर की मांग की गई थी। अब सदर फीडर बन जाने से बिजली कटौती से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed