फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NEET Paper Leak: SP student assembly burnt the effigy of Education Minister Dharmendra Pradhan

NEET Paper Leak : सपा छात्र सभा ने फूंका शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 22 Jun 2024 05:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 05:09 PM IST
सार

समाजवादी छात्र सभा मीडिया प्रभारी अनुराग चौरसिया का कहना है कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है सरकारी नौकरी के फॉर्म आ नहीं रहे हैं और जो हो भी रहे हैं वह लीक हो जा रहे हैं महंगाई आसमान छू रही है। बीजेपी सरकार छात्रों को नौकरी देना नहीं चाहती। 

विज्ञापन
NEET Paper Leak: SP student assembly burnt the effigy of Education Minister Dharmendra Pradhan
इलाहाबाद विवि छात्रसंघ भवन के गेट पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नीट का पर्चा लीक होने के मामले में आक्रोशित छात्रों ने शनिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन गेट पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार लीकेज नहीं रोक पा रही है। एक के बाद एक सभी परीक्षाओं के पर्चे लीक हो रहे हैं। नीट के बाद यूजीसी का भी पेपर लीक हो गया। यूपीपीएससी आरओ-एआरओ और सिपाही भर्ती का ेपेपर पहले ही लीक हो चुका है। छात्रों ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा मीडिया प्रभारी अनुराग चौरसिया का कहना है कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है सरकारी नौकरी के फॉर्म आ नहीं रहे हैं और जो हो भी रहे हैं वह लीक हो जा रहे हैं महंगाई आसमान छू रही है। बीजेपी सरकार छात्रों को नौकरी देना नहीं चाहती। सारे पेपर लीक करने में नंबर वन बीजेपी सरकार छात्रों के भविष्य को अंधकार में डाल रही है। एनटीओ को तत्काल खत्म किया जाए। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अनुराग चौरसिया, आदर्श भदौरिया, आलोक, सूरज कुशवाहा कर्मा, नर नारायण सिंह, तिवारी, सतेंद्र गंगवार, सुजीत, आयुष प्रियदर्शी आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed