फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: Railway passengers will get relief from dirty sheets and blankets, trial of boot laundry started

NCR Railway : रेल यात्रियों को गंदी चादर, कंबल से मिलेगी निजात, जंक्शन पर बूट लॉन्ड्री का ट्रायल शुरू

Fri, 31 May 2024 12:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2024 12:08 PM IST
सार

एसी कोच में यात्रियों को रेलवे बेड रोल उपलब्ध करता है। इसमें दो चादर, एक तकिया कवर सहित, एक छोटा तौलिया और एक कंबल होता है। आए दिन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री खराब बेडरोल की शिकायत करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी शिकायत की जाती है।

विज्ञापन
NCR Railway: Railway passengers will get relief from dirty sheets and blankets, trial of boot laundry started
प्रयागराज जंक्शन पर बूट लॉन्ड्री का ट्रायल शुरू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से चलने वाली ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इन ट्रेनों के यात्रियों को पहले के मुकाबले ज्यादा साफ-सुथरी चादर, कंबल, तौलिया आदि मिलेंगे। जंक्शन स्थित अत्याधुनिक तकनीक वाले बूट लॉन्ड्री का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। एक जून से इसे शुरू करने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन






विज्ञापन


 

एसी कोच में यात्रियों को रेलवे बेड रोल उपलब्ध करता है। इसमें दो चादर, एक तकिया कवर सहित, एक छोटा तौलिया और एक कंबल होता है। आए दिन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री खराब बेडरोल की शिकायत करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी शिकायत की जाती है। इसको दूर करने के लिए प्रयागराज जंक्शन स्थित लॉन्ड्री को अत्याधुनिक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जून में नई व्यवस्था के तहत हर दिन हजारों यात्रियों को बिल्कुल चमचमाते बेडरोल उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां 17 आधुनिक मशीनों वाली बूट लॉन्ड्री में टनल वाशर हैं, जो ढाई मिनट में 60 किलोग्राम लिनन धोने में मदद करेगा। इसमें दो टंबलर ड्रायर भी लगाए गए हैं, जो 60 किलोग्राम लिनन को स्वचलित लोडिंग भी करेगा। लिनन धुलने के बाद उसे सुखाकर, आयरन कर उसे फोल्ड कर देगी। कंबल ड्राई क्लीनिंग मशीन भी यहां लगाई गई है।

यात्रियों को साफ-सुथरे बेडरोल उपलब्ध करवाना हमारा दायित्व है। इसी वजह से यहां बूट लॉन्ड्री का ट्रायल शुरू किया गया। अब अगले माह से प्रयागराज, सूबेदारगंज से शुरू होने वाली ट्रेनों में यात्रियों को पहले से ज्यादा साफसुथरे बेडरोल मिलेंगे। - हिमांशु बडोनी, डीआरएम, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed