फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: Indian Army Quiz Competition Quarter-Final Round, nine teams from four states participated

NCR Railway : भारतीय सेना क्विज प्रतियोगिता क्वार्टर-फाइनल राउंड, चार राज्यों की नौ टीमों ने लिया हिस्सा

Fri, 17 Nov 2023 04:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 04:25 PM IST
सार

सूर्या कमांड और मुख्यालय मध्य भारत क्षेत्र के तत्वावधान में मुख्यालय पूर्व यूपी और एमपी सब एरिया द्वारा प्रयागराज में क्वार्टर फाइनल राउंड में से एक का आयोजन किया गया था। क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा राज्यों की कुल नौ टीमों ने भाग लिया।

विज्ञापन
NCR Railway: Indian Army Quiz Competition Quarter-Final Round, nine teams from four states participated
इंडियन आर्मी नेशनल क्विज प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय सेना क्विज प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल राउंड प्रयागराज में आयोजित किया गया। कारगिल युद्ध में विजय के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह राष्ट्रीय विकास में भारतीय सेना की भूमिका के बारे में भारत भर के स्कूलों में छात्रों का ध्यान आकर्षित करने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

विज्ञापन


सूर्या कमांड और मुख्यालय मध्य भारत क्षेत्र के तत्वावधान में मुख्यालय पूर्व यूपी और एमपी सब एरिया द्वारा प्रयागराज में क्वार्टर फाइनल राउंड में से एक का आयोजन किया गया था। क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा राज्यों की कुल नौ टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में प्रयागराज शहर की तीन टीमें भी शामिल रहीं। सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और छह टीमें भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में होने वाले सेमीफाइनल में भाग लेने के लिए क्वालीफाई किया।

विज्ञापन

NCR Railway: Indian Army Quiz Competition Quarter-Final Round, nine teams from four states participated
इंडियन आर्मी नेशनल क्विज प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला।

तीन दिसंबर को दिल्ली में होगा समापन

यह छह टीमें हैं डीएवी पब्लिक स्कूल भुवनेश्वर ओडिशा, सेंट जॉन्स एकेडमी प्रयागराज, आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट प्रयागराज, आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड लखनऊ, राजेंद्र विद्यालय सिंहभूम झारखंड और सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई, बिहार। अंत में सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल जय सिंह बैंसला, जीओसी, मुख्यालय पूर्व यूपी और एमपी सब एरिया द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 16 अगस्त 2023 को खोला गया था, जिसमें 32,441 से अधिक स्कूलों ने पंजीकरण कराया था। पहले दो राउंड ऑनलाइन आयोजित किए गए थे, जिसमें 216 स्कूल क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई हुए थे, जो देश के 12 विभिन्न सैन्य स्टेशनों पर आयोजित किए जा रहे हैं। सफल टीमें सेमीफाइनल में भाग लेने के लिए आगे बढ़ेंगी और कार्यक्रम का समापन तीन दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed