फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nauchandi Replayed Putbak , trains were hours late

नौचंदी फिर हुई पुटबैक, घंटों लेट रहीं कई ट्रेनें

Sun, 14 Jun 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 14 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद से मेरठ/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस की लेटलतीफी लगातार बढ़ती जा रही है। आलम ये है कि पिछले कई रोज  से यह ट्रेन समय से रवाना नहीं हो पा रही है। शनिवार को भी यह ट्रेन पुटबैक हो गई। शाम 5.40 की बजाय यह ट्रेन रात 8.50 बजे जंक्शन से रवाना हो सकी।
विज्ञापन

सुबह 9.55 बजे मेरठ से आने वाली नौचंदी का डाउन रैक इलाहाबाद जंक्शन अपराह्न 3.15 बजे पहुंचा। वॉशिंग लाइन में साफ सफाई एवं अन्य कार्य किए जाने की वजह से शाम 5.40 बजे तक इस ट्रेन का रैक तैयार नहीं हो सका था। इस वजह से रेलवे ने इसे पुटबैक करते हुए रात 8.50 बजे रवाना किया। इसके अलावा जंक्शन आने वाली कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंबित रहीं। 12505 नार्थ ईस्ट, 18102 मुरी एक्सप्रेस, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस, 15159 सारनाथ समेत  कई ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के अफसर ने किया जंक्शन का निरीक्षण
इलाहाबाद। रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसके मिश्रा ने शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन का निरीक्षण किया। डीआरएम वीके त्रिपाठी, स्टेशन मैनेजर आर राजपूत एवं अन्य अफसरों के साथ उन्होंने कंट्रोल रूम, पावर केबिन, आरआरआई  आदि की कार्यशैली को परखा। इस दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी पर उन्होंने अफसरों से कहा कि इसमें वे सुधार लाए। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने जंक्शन के सरकुलेटिंग एरिया को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed