{"_id":"5dd8456d8ebc3e5495361f8e","slug":"national-seminar-in-allahabad-university-allahabad-news-ald2609212120","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए गए 80 शोधपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए गए 80 शोधपत्र
विज्ञापन
National Seminar in Allahabad University
- फोटो : CITY DESK
इविवि के मानव विज्ञान विभाग में संगोष्ठी का समापन
प्रयागराज, 22 नवंबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के अंतिम दिन नौ तकनीकी सत्रों में देश-विदेश से आए शोधार्थियों, शिक्षकों और मीडिया के विशेषज्ञ डेलीगेट्स की ओर से 80 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान कृषि, पर्यावरण, स्वास्थ्य, आपदा, शिक्षा, सिनेमा, उपभोक्ता, वन्य जीवन संरक्षण के क्षेत्र में मीडिया की भूमिका पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
डॉ. राम नरेश त्रिपाठी ने मीडिया की उत्पत्ति, उसके वृहद स्वरूप और बदलते परिवेश में उसकी महत्ता पर धार्मिक गंथों का उदारण देते हुए चर्चा की। डॉ. राहुल पटेल, प्रो. खिरोद महाराणा, डॉ. सुभाशीष साहू ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रो. बद्री नारायण ने मीडिया के उपयोग के विभिन्न पहलुओं और उसके राजनीतिकरण आदि पर प्रकाश डाला। मानव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीके राय, पत्रकार आशुतोष भटनागर ने भी सहभागिता की। डॉ. शैलेंद्र मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. प्रशांत, डॉ. वसीम, नेहा सिंह, विनीत सिंह, मोनिका, विनय यादव, सचिन गिरी आदि मौजूद रहे।