{"_id":"69f902fe8baacb3b2d00c51f","slug":"naqvis-ancestral-home-comes-under-the-vindhya-expressway-project-allahabad-news-c-3-hld1039-877580-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आया नकवी का पैतृक घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आया नकवी का पैतृक घर
Tue, 05 May 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 05 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के भदारी गांव स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का पैतृक घर।
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का पैतृक घर भी इस परियोजना की जद में आ गया है। नकवी के भाई कमर अब्बास नकवी ने बताया कि केवल मकान ही नहीं, बल्कि खेत, भूमिधरी और उपजाऊ कृषि भूमि भी अधिग्रहण में आ रही है। उन्होंने कहा कि यह हमारे पूर्वजों की निशानी है, इससे जुड़ी यादें और पहचान हमारे जेहन में बसी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री का पैतृक गांव भदारी गांव में है।
इसी गांव के रहने वाले राममूर्ति सिंह ने बताया कि उनका डिग्री कॉलेज भी एक्सप्रेसवे की जद में है। करीब 330 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश को जोड़ने की योजना है। प्रयागराज में यह परियोजना तीन तहसीलों के 84 गांवों को प्रभावित करेगी। फूलपुर के 24, हंडिया के 31 और सोरांव के 29 गांव इस दायरे में शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुआवजा और पुनर्वास की स्पष्ट व न्यायसंगत नीति के बिना यह विकास उनके लिए भारी नुकसान का कारण बन सकता है।