फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Muzaffarpur-Lokmanya Tilak Superfast will run via Cheoki

Prayagraj News: छिवकी होकर चलेगी मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur-Lokmanya Tilak Superfast will run via Cheoki
रेलवे ने मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक के बीच स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया है। ट्रेन प्रयागराज छिवकी के रास्ते रवाना होगी। इसकी समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है। मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक के लिए 05281 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार को 24 नवंबर से चार दिसंबर तक होगा। दोपहर एक बजे चलने के बाद ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए रात 9:05-9:10 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंच जाएगी। इसके बाद सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नासिक रोड आदि स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम सात बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक से गाड़ी संख्या 05282 का संचालन 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार की रात नौ बजे होगा। जो अगले दिन शाम 6:35-6:40 बजे प्रयागराज छिवकी एवं सुबह चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी। 22 कोच की सुपरफास्ट स्पेशल में स्लीपर के 14, एसी थ्री के दो, एसी टू का एक, सामान्य श्रेणी के तीन एवं एसएलआरडी के कुल दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed