फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Munshi asked for Rs 1500 for passport verification

Prayagraj News: पासपोर्ट सत्यापन के लिए मुंशी ने मांगे 1500 रुपये

Thu, 11 Apr 2024 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 11 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Munshi asked for Rs 1500 for passport verification
शीशगढ़। पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर शीशगढ़ थाने में तैनात मुंशी ने एक युवक से 1500 रुपये मांगे। मना करने पर सत्यापन रिपोर्ट लगाने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत एक्स पर की है।
विज्ञापन

मोहल्ला अंसार नगर निवासी मुस्तहिर ने बताया कि उसने अपना व मां फजलुन निशा का पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। नियमानुसार स्थानीय पुलिस शाखा से सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई। बुलाने पर जब वह शीशगढ़ थाने पहुंचा तो वहां तैनात मुंशी रिंकू चौधरी ने सत्यापन के नाम पर 1500 रुपये मांगे। उसने जब मना किया तो उन्होंने सत्यापन करने से मना कर दिया। धमकी दी कि उसके कागज यूं ही पड़े रहेंगे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसके और मां के खिलाफ कोई अभियोग पंजीकृत नहीं है। वह सीधा-साधा छात्र है। पुलिस बिना वजह उसे परेशान कर रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जब रिंकू चौधरी से इस मामले में बात की गई तो उनका कहना था कि युवक उनके पास आया ही नहीं। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मेरे पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। न ही इस तरह के साक्ष्य हैं, जिससे मुंशी द्वारा रिश्वत मांगने की बात पुष्ट हो सके। अगर पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत देने के साथ ही रुपये मांगने के प्रमाण दिए जाते हैं तो जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed