फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Municipal elections 2023: Congress's hopes increased due to change in Muslim votes, chances of profit in counc

निकाय चुनाव 2023 : मुस्लिम मतों के बदले रुख से कांग्रेस की बढ़ी उम्मीदें, पार्षदी में भी फायदे के आसार

Fri, 05 May 2023 03:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 May 2023 03:57 PM IST
सार

मुस्लिम मतों के बदलते रुख ने कांग्रेस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। प्रचार अभियान के दौरान मुख्य लड़ाई से बाहर बताई जा रही कांग्रेस अब सीधी लड़ाई में शामिल हो गई है। बदले समीकरणों के बीच कांग्रेस को पार्षदी के चुनाव में भी बेहतर परिणाम की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
Municipal elections 2023: Congress's hopes increased due to change in Muslim votes, chances of profit in counc
कांग्रेस - फोटो : file photo

विस्तार

मुस्लिम मतों के बदलते रुख ने कांग्रेस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। प्रचार अभियान के दौरान मुख्य लड़ाई से बाहर बताई जा रही कांग्रेस अब सीधी लड़ाई में शामिल हो गई है। बदले समीकरणों के बीच कांग्रेस को पार्षदी के चुनाव में भी बेहतर परिणाम की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


पिछले चुनाव में कांग्रेस के महापौर के प्रत्याशी विजय मिश्रा 64579 वोट पाकर तीसरे स्थान पर थे। वह उपविजेता रहे सपा के विनोद चंद्र दुबे से मात्र 3334 मतों से पीछे रह गए थे। इसके अलावा 11 पार्षद भी चुने गए थे। वहीं सपा के सबसे अधिक 24 तथा भाजपा के 22 पार्षद निर्वाचित हुए थे। इसके बावजूद इस बार बड़े नेताओं ने पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ने में रुचि नहीं दिखाई, लेकिन मतदान के दौरान पूरा समीकरण ही बदलता दिखा।
विज्ञापन


मुस्लिम मतदाताओं के एक तबके की सपा के प्रति नाराजगी कांग्रेस के लिए बड़ी उम्मीद बनती दिख रही है। सपा से नाराज मुस्लिमों का एक वर्ग कांग्रेस की बात कह रहा था। इसका फायदा महापौर एवं पार्षदी के अलावा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed