फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Municipal corporation to expand soon, 200 villages to be added

नगर निगम का विस्तारा जल्द

Wed, 13 Nov 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation to expand soon, 200 villages to be added
नगर निगम का विस्तार जल्द, 200 गांव जुड़ेंगे
विज्ञापन

शासन से मिल चुकी है हरी झंडी, प्रशासन ने भी शुरू की तैयारी
चिह्नित किए जा चुके हैं गांव, जल्द होगा नोटिफिकेशन, बढ़ेंगी सुविधाएं
प्रयागराज। नगर निगम के विस्तार की बाधा अब दूर होती दिख रही है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द नोटिफिकेशन की तैयारी है। विस्तार के बाद 200 गांव नगर निगम की सीमा में आ जांएगे। इसी के साथ इनमें शहर की तरह सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
शहर का चारों तरफ विस्तार हो रहा है। नैनी में तो आवासीय कालोनियाें के निर्माण के साथ विश्वविद्यालय तथा अन्य शिक्षण संस्थान, उद्योग आदि लगाए जा रहे हैं। गंगापार में भी तेजी से शहरीकरण हो रहा है। इसके मद्देनजर नगर निगम के विस्तार की योजना बनाई गई है। इसके तहत 200 गांव नगर निगम में शामिल किए जाएंगे, जिनका चिह्निकरण कर लिया गया है। पिछले शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ने आसपास के गांवों में भी सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया था। उन्होंने नगर निगम के विस्तार की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया था। इसी क्रम में नगर निगम की ओर से इसका प्रस्ताव मंडलायुक्त को भेज दिया गया है। वहां से संस्तुति के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। सीडीओ प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि नगर निगम विस्तार की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके बाद नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

करछना से सरायइनायत तक होगा विस्तार
विस्तार के बाद नगर निगम की सीमा गंगापार में सरायइनायत एवं कौड़िहार तथा यमुनापार में करछना तक हो जाएगी। झूंसी अभी नगर पंचायत है। विस्तार के बाद इस नगर पंचायत का करीब पूरा क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो जाएगा। विस्तार के लिए तैयार प्रस्ताव में इससे आगे सरायइनायत के गांव भी शामिल किए गए हैं। फाफामऊ में जोन तीन के अंतर्गत कौड़िहार तक 60 से अधिक गांव शामिल किए गए हैं। नैनी का कुछ भाग ही नगर निगम में है। वहीं बड़ा हिस्सा ग्राम पंचायत में शमिल है। विस्तार के बाद पूरा नैनी क्षेत्र नगर निगम सीमा में आ जाएगा। इसके अलावा डांडी, मामा भांजा तालाब समेत करछना तक दर्जनों गांव प्रस्ताव में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed