फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mud accumulated on the Shringverpur road to the power substation made it difficult to walk

Prayagraj News: विद्युत उपकेंद्र शृंग्वेरपुर मार्ग पर जमा कीचड़ से चलना हुआ मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mud accumulated on the Shringverpur road to the power substation made it difficult to walk
विद्युत उपकेंद्र फतेहपुर कायस्थान मार्ग पर जमा कीचड़ कर्मियों और उपभोक्ताओं के लिए बना मुसीबत क - फोटो : samvad
शृंग्वेरपुर धाम स्थित 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र के प्रमुख मार्ग पर कीचड़ का भारी जमाव हो गया है। इससे रास्ते से विद्युत कर्मियों और उपभोक्ताओं का आवागमन मुश्किल हो गया है। आवागमन से जूझ रहे विद्युत कर्मियों में इसे लेकर भारी गुस्सा है। परेशानी का सामना कर रहे लोगों ने मार्ग के मरम्मत कराए जाने की मांग एसडीएम से की है।
विज्ञापन

पांच वर्ष पूर्व शृंग्वेरपुर धाम में 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की गयी थी। मगर मुश्किल यह कि अब तक उपकेंद्र तक आने जाने का समुचित मार्ग तक नहीं है। आसपास के लोगों ने बताया कि राजस्व अभिलेखों ने चकमार्ग है ही नहीं। बताया जाता है कि जिस रास्ते विद्युत कर्मी आवागमन करते हैं वह काश्तकारों का चक है जिसे ईंट भट्ठा संचालकों ने अपने लिए ले रखा है।
विज्ञापन

कीचड़ के बीच आवागमन इस कदर मुश्किल हो गया है कि एक दिन में दो बार फिसलकर गिर चुके हैं, किंतु आवागमन मजबूरी है।
राहुल पांडेय विद्युतकर्मी उपकेंद्र शृंग्वेरपुर धाम।
बारिश होते रहने से विद्युत लाइनों में फाल्ट अक्सर हो जाता है, उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने एवं फाल्ट ठीक करने के लिए उक्त मार्ग पर कई बार आवाजाही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू मिश्रा विद्युत कर्मी, शृंग्वेरपुर धाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed