{"_id":"632cb1063e6dde3cc20da7e6","slug":"msc-student-committed-suicide-by-hanging-studying-in-adc","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime : एमएससी के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में पढ़ता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime : एमएससी के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में पढ़ता था
Fri, 23 Sep 2022 12:31 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:31 AM IST
सार
देवरिया के भीमापुर गौरा गांव का रहने वाला आदर्श राय (24) इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह चौखंडी के रहने वाले केदारनाथ वैद्य के घर में कमरा किराए पर लेकर रहता था।
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीडगंज थाना क्षेत्र के चौखंडी इलाके में किराए पर रहने वाले छात्र आदर्श राय ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर आदर्श के घरवाले देवरिया से यहां पहुंच गए। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
देवरिया के भीमापुर गौरा गांव का रहने वाला आदर्श राय (24) इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह चौखंडी के रहने वाले केदारनाथ वैद्य के घर में कमरा किराए पर लेकर रहता था। बुधवार को दिन भर उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के रहने वालों ने शाम को दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने दरवाजा तोड़ा। अंदर आदर्श फांसी के फंदे से लटका था। घरवालों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की तलाशी ली गई। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि मोबाइल की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद घर वालों को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन