{"_id":"4a877d1722c61f28bc8453d04bbd61e7","slug":"motichur-pearl-necklaces-decorated-in-welcoming-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोतीचूर, मोतियों का हार, स्वागत में सजे बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोतीचूर, मोतियों का हार, स्वागत में सजे बाजार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 03 Sep 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के करीब आते ही मंदिरों और घरों में तो तैयारियां जोरशोर से चल ही रही हैं, बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। कान्हा के स्वागत में कटरा, चौक, सिविल लाइंस में सजीं दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कान्हा के कपड़ों, श्रृंगार, पालना, बंधनवार की एक से बढ़कर एक वैरायटी बाजारों की शोभा बढ़ा रहे हैं।
खूबसूरत और आकर्षक डिजाइनों के फैंसी पालनों पर लोगों की निगाह ठहर रही है।
जढ़ाऊ, ब्लैक मेटेल, लकड़ी और स्टील के पालने सभी के आकर्षण का केंद्र बने हैं। इस बार गोल, पान, चौकोर, तिकोने अलग-अलग आकारों के पालने काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनकी कीमत 120 रुपये से एक हजार रुपये तक है। इस बार बाजारों में कुंदन से सजे कपड़ों की धूम है। कॉटन, सैटिन, वेलवेट और शिफान पर रंग-बिरंगे कुंदनों से सजे कपड़े खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सितारों, लेस, गोटे से सजे कपड़े भी मौजूद हैं। इनकी कीमत 25 रुपये से 500 रुपये तक है।
बाल गोपाल के श्रृंगार के सामान का पूरा सेट भी बाजारों में उतारा गया है। जिसमें माला, मुकुट, बांसुरी, कुंडल, कड़े और मोर पंख जैसे सभी जरूरी सामान शामिल हैं। रंग बिरंगी झालरें और बंधनवार, रंगोली के स्टीकर और झांकियों को सजाने के लिए खिलौनों की भी खूब खरीदारी हो रही है। सिविल लाइंस के दुकानदार एमडी अख्तर ने बताया कि सभी सामान मथुरा और कोलकाता से मंगाए गए हैं। समानों में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दामों में पांच से दस प्रतिशत का इजाफा हुआ है लेकिन लोग जरूरत के मुताबिक हर चीज की खरीदारी कर रहे हैं।