फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly_ Mother-son death in Dhaneli within a span of two hours

बरेली। धनेली में दो घंटे के अंतराल में मां-बेटे की मौत

Sun, 23 May 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
bareilly_ Mother-son death in Dhaneli within a span of two hours
demo photo - फोटो : पीटीआई

छह महीने की बच्ची की भी हालत नाजुक, गांव में दहशत
विज्ञापन

दोनों में थे कोरोना जैसे लक्षण, नहीं कराई थी जांच

दुनका। प्रशासन भले गांव में निगरानी समिति गठित कर घर-घर जाकर कोरोना से मिलते जुलते लक्षणों से ग्रसित लोगों की जांच कराने का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत उससे उलट है। शनिवार को धनेली गांव में दो घंटे के अंतराल में 28 वर्षीय महिला और उसे दो साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि उसकी छह महीने की बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में कोरोना जैसे लक्षण थे, लेकिन उन्होंने जांच नहीं कराई थी। एक ही दिन में गांव में दो मौतों से दहशत फैल गई है।

धनेली गांव के फूल सिंह पत्नी-बच्चों के साथ शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बैरमनगर में भट्ठे पर ईंटें पाथने का काम करते हैं। दो दिन पहले उनकी 28 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी को बुखार आया तो उन्होंने बैरमनगर में ही एक झोलाछाप से दवा दिला दी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो पत्नी बच्चों को लेकर धनेली चले आए। शनिवार दोपहर सुबह 12 बजे पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर वह उसे लेकर दुनका जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पत्नी का शव लेकर घर पहुंचे ही थे कि दो साल के बेटे की भी हालत बिगड़ने लगी। उसका शरीर भी कई दिनों से तप रहा था। उन्होंने दुनका में एक डॉक्टर के यहां से उसे दवा दिलाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दोपहर करीब दो बजे उसने भी दम तोड़ दिया। उनकी छह महीने की बेटी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उसे भी कई दिनों से बुखार आ रहा है। दो घंटे के भीतर मां-बेटे की बुखार से मौत होने पर गांव में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed