फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than half of B.Com seats filled in Allahabad University

Prayagraj News: इविवि में बीकॉम की आधी से अधिक सीटें भरीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
More than half of B.Com seats filled in Allahabad University
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीकॉम की आधी से अधिक सीटें भर चुकी हैं। वहीं, बीए में तकरीबन 40 फीसदी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कई पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए शनिवार को नए कटऑफ जारी कर दिए गए।
विज्ञापन


इविवि में बीकॉम की तकरीबन 600 सीटें हैं, जिनमें से 350 सीटें भर चुकी हैं। वहीं, संघटक महाविद्यालयों पर भी प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का दबाव है। ऐसे में कटऑफ तेजी से नीचे आ रहे हैं। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में तो बीए, बीकॉम और बीएससी गणित में बिना किसी कटऑफ के सीयूईटी में शामिल सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुला लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे और प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो।
विज्ञापन


सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का परिणाम देर से जारी होने के कारण इस बार सत्र काफी पिछड़ गया है। इविवि के सभी विभागों और संघटक महाविद्यालयों से कहा गया है कि प्रवेश प्रक्रिया किसी भी सूरत में 30 सितंबर से पहले पूरी कर ली जाए, ताकि अक्तूबर से कक्षाओं का संचालन शुरू किया जा सके। सत्र पिछड़ने के कारण नए अभ्यर्थियाें की वार्षिक परीक्षाएं भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इविवि में प्रवेश के लिए कटऑफ
बीए- अनारक्षित 472 से 488, ओबीसी 428 से 471, एससी 380 से 471, ईडब्ल्यूएस 434 से 471, एसटी सभी
बीपीए- अनारक्षित 150, ओबीसी 113, ईडब्ल्यूएस 120, एससी 58
बीए मीडिया स्टडीज- अनारक्षित 327, ओबीसी 293, ईडब्ल्यूएस 301, एससी 213
बीसीए-एमसीए (पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) - अनारक्षित 421, ईडब्ल्यूएस 396, ओबीसी 371, एससी 271, एसटी 34
बीवोक- ओबीसी 311, एससी 224
बीसीए-एमसीए (पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम)- अनारक्षित 419, ओबीसी 372, एससी 318, एसटी 190
बीएएलएलबी- अनारक्षित 472, ओबीसी 425, ईडब्ल्यूएस 467, एससी 380, कर्मचारी/शिक्षक पाल्य 115
00
ईश्वर शरण में 17 सितंबर के लिए कटऑफ
बीए- अनारक्षित 75, एससी-एसटी सभी
बीकॉम- अनारक्षित 190, ओबीसी 100, एससी-एसटी सभी
बीएससी मैथ्स- अनारक्षित 80, एससी-एसटी सभी
बीएससी बायो- अनारक्षित 120, एससी-एसटी सभी
00
एडीसी में 17 सितंबर के लिए कटऑफ
कीडगंज परिसर
बीकॉम (केवल छात्र)- सीयूईटी में शामिल सभी छात्र
बीए (केवल छात्र)- सीयूईटी में शामिल सभी छात्र
बीएससी (छात्र एवं छात्राएं)- सीयूईटी में शामिल सभी छात्र
जीरो रोड परिसर
बीकॉम (केवल छात्राएं)- अनारक्षित 80 या अधिक
बीए (केवल छात्राएं)- सीयूईटी में शामिल सभी छात्राएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed