{"_id":"68af05f1a6bd51cd2d035fa1","slug":"more-than-70-passengers-from-prayagraj-going-on-vaishno-devi-yatra-are-stranded-at-delhi-station-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaishno Devi : वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे प्रयागराज के 70 से अधिक यात्री दिल्ली स्टेशन पर फंसे, परिजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaishno Devi : वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे प्रयागराज के 70 से अधिक यात्री दिल्ली स्टेशन पर फंसे, परिजन परेशान
Wed, 27 Aug 2025 06:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Aug 2025 06:49 PM IST
सार
मां वैष्णो देवी धाम में हुए भूस्खलन के बाद रेलवे ने जम्मू जाने वाली कई ट्रेनों को रास्ते में ही निरस्त कर दीं। ऐसे में मंगलवार को जम्मू मेल से मां वैष्णो देवी का दर्शन के लिए प्रयागराज के नवाबगंज के करीब 70 यात्री दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फंस गए हैं।
विज्ञापन
वैष्णो देवी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मां वैष्णो देवी धाम में हुए भूस्खलन के बाद रेलवे ने जम्मू जाने वाली कई ट्रेनों को रास्ते में ही निरस्त कर दीं। ऐसे में मंगलवार को जम्मू मेल से मां वैष्णो देवी का दर्शन के लिए प्रयागराज के नवाबगंज के करीब 70 यात्री दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फंस गए हैं। इनमें अधिकांश किसान व व्यापारी हैं, जबकि कुछ सरकारी नौकरी भी करते हैं जो छुट्टी लेकर मां के दर्शन को निकले थे।
विज्ञापन
नवाबगंज के खागलपुर गांव निवासी यात्री ओमप्रकाश पटेल ने बताया कि वह यात्रा के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहे थे लेकिन ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर ही रद्द कर दी गई। यात्रा बीच में रुक जाने से हताश हैं लेकिन यह कहकर खुद को तसल्ली भी देते हैं कि जब मां का बुलावा आएगा तो जाएंगे।
विज्ञापन
यात्रा में शामिल छेदीलाल और सुरेश कुमार ने बताया कि वह दुकान बंद कर यात्रा पर निकले थे। छेदीलाल ने बताया कि वह यात्रा के लिए तीन माह से तैयारी कर रहे थे लेकिन रास्ते से ही घर लौटने की बात सुनकर हताश हैं। बारीबोझ ग्राम सभा के ज्ञान बाबू पटेल ने कहा कि नवाबगंज के तकरीबन 70 यात्री सुबह यात्रा के लिए निकले थे।
विज्ञापन
यात्रा में उनके साथ 20 से अधिक महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। अब यह सोचकर परेशान हैं कि अचानक वापस घर जाएंगे। ट्रेन में रिजर्वेशन मिलेगा या नहीं। अगर ट्रेन में सीट नहीं मिलती है तो बस से लौटना पड़ेगा। इनके अलावा अनुभव कुमार पटेल, सोनेलाल, सुनील, राम सिंह, लाल बच्चा आदि लोग भी दिल्ली स्टेशन पर इसी सोच विचार में लगे हुए हैं कि किस तरह घर लौटें।