फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 1.5 lakh students left the painting and coloring exam

Prayagraj News: डेढ़ लाख से अधिक ने छोड़ी चित्रकला व रंजनकला की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
More than 1.5 lakh students left the painting and coloring exam
यूपी बोर्ड की सोमवार को हाईस्कूल चित्रकला व रंजनकला की परीक्षा डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92 फीसदी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 27,65,921 अभ्यर्थियों में से 25,52,624 उपस्थित व 2,13,297 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल के विषय चित्रकला व रंजनकला की परीक्षा के लिए 23,43,085 एवं इंटरमीडिएट के विषय काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प व व्यावसायिक वर्ग के विषयों के लिए 37,396 परीक्षार्थी(कुल 23,80,481) पंजीकृत थे। इनमें से 21,93,272 परीक्षार्थी उपस्थित रहे व 1,87,209 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी पाली में दूसरी पाली में हाईस्कूल के विषय आईटीआईटीईएस में 37 एवं इंटरमीडिएट के विषय भूगोल, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान (तृतीय प्रश्नपत्र) व कृषि जंतु विज्ञान (अष्ठम प्रश्नपत्र) में 3,85,403 परीक्षार्थी पंजीकृत (कुल 3,85,440) थे। इनमें से 3,59,352 परीक्षार्थी उपस्थित व 26,088 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौराने नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा, 27.12 लाख पंजीकृत
यूपी बोर्ड की 11 मार्च को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 28,69,973 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के लिए 27,12,528 एवं इंटरमीडिएट के व्यावसायिक वर्ग के विषयों के लिए 35,031 और दूसरी पाली में हाईस्कूल के विषय सिलाई के लिए 2,130 एवं इंटरमीडिएट के विषय संस्कृत, कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्नपत्र, कृषि पशुपालन व पशु चिकित्सा विज्ञान नवम प्रश्नपत्र के लिए 1,20,284 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed