फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 11 crore devotees have taken a dip in Sangam so far, long jam on all the routes leading to the fair

Mahakumbh : संगम में 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने अब तक लगाई डुबकी, मेला जाने वाले सभी मार्गों पर लंबा जाम

Fri, 24 Jan 2025 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 04:46 PM IST
सार

महाकुंभ में 12 दिनों में अब तक करीब 11 करोड़ श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाकुंभ का स्नान 13 जनवरी पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुआ है। दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर साढ़े तीन करोड़ से अधिक भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई थी।

विज्ञापन
More than 11 crore devotees have taken a dip in Sangam so far, long jam on all the routes leading to the fair
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि महाकुंभ मेला में जाने वाले सभी मार्गों पर लंबा जाम लगा हुआ है। गाड़ियां चींटी की तरह रेंग रही हैं। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। मेला क्षेत्र के बाहर बनाए गए सभी पार्किंग में वाहनों को खड़ा कराया जा रहा है। जाम खुलवाने में पुलिस और ट्रैफिक के सिपाहियों के पसीने छूट जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को रात्रि 12 बजे तक 10 करोड़ 20 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके थे। शुक्रवार को आंकड़ा 11 लाख के करीब पहुंच गया है। 

विज्ञापन


महाकुंभ में 12 दिनों में अब तक करीब 11 करोड़ श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाकुंभ का स्नान 13 जनवरी पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुआ है। दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर साढ़े तीन करोड़ से अधिक भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई थी। 23 जनवरी को जारी बुलटिन के अनुसार शुक्रवार को 10 लाख कल्पवासी और 42 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सरकारी सूत्रों की मानें तो महाकुंभ के इस 45 दिनों के आयोजन में 42 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed