फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   model platform ready for online studies

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए तैयार हुआ मोडेल प्लेटफॉर्म

Tue, 28 Apr 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
model platform ready for online studies
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने लॉक डाउन में फंसे छात्र-छात्राओं के लिए मोडेल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो ऑनरलाइन पढ़ाई में उनके लिए काफी मददगार साबित होगा। साथ ही लॉक डाउन के दौरान शिक्षकों और छात्रों के बीच बेहतर संवाद भी स्थापित किया जा सकेेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी होने के बाद इविवि प्रशासन ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सोमवार से मोडेल प्लेटफॉर्म की शुरुआत कर दी। इस बाबत कुलपति प्रो. आरआर तिवारी की ओर से सभी विभागाध्यक्षों एवं केंद्र समन्वयकों को पत्र भी जारी कर दिया गया है। मोडेल प्लेटफॉर्म के तहत सभी शिक्षकों को पूरा पाठ्यक्रम इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके साथ ही शिक्षकों को अपने लेक्चर भी रिकार्ड कर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इस व्यवस्था से छात्रों को ऑनलाइनप पढ़ाई के लिए अलग-अलग माध्यमों पर निर्भर नहीं रहना होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने के बाद कोई व्हाट्सएप तो कोई फेसबुक जैसे सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है। इससे पढ़ाई भी बाधित हो रही है लेकिन मोडेल प्लेटफार्म के तहत सबकुछ एक ही जगह उपलब्ध हो जाएगा। साथ ही शिक्षकों एवं छात्रों के बीच संवाद को और बेहतर बनाया जा सकेगा। कुलपति ने विभागाध्यक्षों एवं केंद्र समन्वयकों से कहा है कि मोडेल प्लेटफॉर्म के बारे में छात्रों एवं शिक्षकों को बता दिया जाए। भविष्य में इस प्लेटफॉर्म को और अच्छी तरह से इस्तेमाल किया जा सके, इसके लिए कुलपति ने वेबसाइट पर पूरा विवरण अपलोड करने को कहा है, जैसे शिक्षक का नाम, विभाग का नाम, कोर्स और सेमेस्टर का नाम आदि। कुलपति का मानना है कि इससे छात्रों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed