फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT professor dies during morning walk, everyone shocked

Prayagraj : मॉर्निंग वॉक के दौरान एमएनएनआईटी प्रोफेसर की मौत, हर कोई स्तब्ध

Mon, 25 May 2026 08:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 May 2026 08:08 PM IST
सार

तेलियरगंज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के अप्लाइड मैकेनिक्स विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार का सोमवार मॉर्निंग वॉक के दौरान निधन हो गया।

विज्ञापन
MNNIT professor dies during morning walk, everyone shocked
एमएनएनआईटी के प्रोफेसर डॉ अभिषेक कुमार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तेलियरगंज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के अप्लाइड मैकेनिक्स विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार का सोमवार मॉर्निंग वॉक के दौरान निधन हो गया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया गया है। शिवकुटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

मूलरूप से बिजनौर जिले के धामपुर निवासी डॉ. अभिषेक कुमार 17 जून 2005 से एमएनएनआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए थे। वह शिवकुटी इलाके के मल्टी स्टोरी फैकल्टी अपार्टमेंट में पत्नी शुचि चौहान और दो बेटे के साथ रहते थे। रोजाना की तरह सुबह वह अपने घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान घर के पास उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई और कुछ ही पलों में वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


उनके अचानक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही एमएनएनआईटी परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. अंबक कुमार राय व कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर एमएम गोरे ने बताया कि डॉ. अभिषेक कुमार सरलता, मार्गदर्शन और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के लिए प्रसिद्ध थे, उनकी मौत के बाद संस्थान में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों का सौंप दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed