फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT Alumni Meet 2019

हॉस्टल पहुंचकर भावुक हो उठे पुराछात्र

Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
MNNIT Alumni Meet 2019
MNNIT Alumni Meet 2019 - फोटो : CITY DESK
अगले साल फिर मिलने के वायदे के साथ हुए विदा
विज्ञापन

एमएनएनआई के पुराछात्रों के सम्मेलन का समापन
प्रयागराज। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में रविवार को पुराछात्र सम्मेलन का आखिरी दिन था। पुराछात्र हॉस्टल के उन कमरों में भी गए, जहां रहकर उन्होंने अपना भविष्य संवारा। कमरे में पहुंचते ही तमाम पुराछात्र भावुक हो गए। वहां रह रहे छात्रों से उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।
सबने साथ मिलकर मेस में चाय-नाश्ता किया। इससे पूर्व सुबह-सुबह ही पुराछात्र संगम की सैर के लिए निकल पड़े। वहां स्नान और पूजापाठ के साथ सेल्फी भी ली। हर कोई इस पल को जी लेना चाहता था। पुराछात्र स्टूडेंट लाइफ वाली मस्ती के मूड में भी नजर आए। संगम की सैर करने के बाद सभी एमपी हॉल में इकट्ठा हुए। वहां विभागाध्यक्षों और सेक्शन इंचार्ज के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेश डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर एवं पुराछात्र संगठन के सचिव डॉ. संजीव ने बताया कि बैठक में पुराछात्रों ने औद्योगिक इकाइयों की जरूरतों और उसके अनुरूप प्रोफेशनल तैयार करने की जरूरत पर बल दिया। पुराछात्रों एवं संस्थान के बीच किस प्रकार संपर्क बना रहे और संचार होता रहे, इस पर भी चर्चा हुई। ‘अगले साल फिर मिलेंगे’ का वादा कर देर शाम पुराछात्र यादों की पोटली संग रवाना हो गए। 1979 के पुराछात्र सुभाष चुग ने एमएनएनआईटी के छात्रों को फूल देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed