{"_id":"582770824f1c1b4709b3795a","slug":"mnnit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवसर बढ़ने के साथ बढ़ीं चुनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवसर बढ़ने के साथ बढ़ीं चुनौतियां
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 13 Nov 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलाव के दौर से गुजर रहे समाज में युवाओं के सामने अवसर बढ़ने के साथ ही चुनौतियां भी बढ़ी हैं। इसका लाभ उठाने के लिए युवाओं को चुनौतियों से लड़ना होगा। चुनौतियों के अनुसार अपने आपको ढालकर प्रतिस्पर्धा के दौर में कामयाबी पाई जा सकती है। यह बातें मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के पुराछात्र सम्मेलन में 1977 बैच के पुराछात्र एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम धर दुबे सहित अन्य पुराछात्रों ने कही। उन्होंने छात्रों से हर क्षेत्र की चुनौतियों से मुकाबला करने का आह्वान किया।
पुराछात्र सम्मेलन में जुटे पुरनियों ने वर्तमान छात्रों से संस्थान को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए कहा। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम धर दुबे ने एमएनएनआईटी को आईआईटी दिल्ली एवं मुंबई के तर्ज पर विकसित करने के लिए आरएनडी दिलाने की बात कही। उन्होंने इसके लिए निदेशक से डीपीआर बनाकर भेजने को कहा। संस्थान के सिल्वर जुबली एवं गोल्डेन जुबली बैच के छात्रों को सम्मानित किया गया।
पुराछात्र सम्मेलन में जुटे लोगों का स्वागत संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने किया। दो दिन चलने वाले सम्मेलन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पुराछात्र पहुंचे हैं। इसमें प्रमुख रूप से सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रमेश नारायण मिश्र भी शामिल हुए। संचालन पुराछात्र संगठन के सचिव रमेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
पुराछात्र सम्मेलन में आए केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम धर दुबे ने कहा कि देश में बिजली की कोई कमी नहीं है। देश के सभी घरों को बिजली 2019 तक उपलब्ध करा दी जाएगी। देश में वर्तमान समय में 3.60 लाख मेगावाट का विद्युत उत्पादन होता है, जबकि खर्च मात्र 1.60 लाख मेगावाट ही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम किया जा रहा है कि वितरण की गड़बड़ी सुधार करके लाइन लास को कम किया जाए।