फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLC election: Decision of fate of five candidates for Legislative Council member today

एमएलसी चुनाव: विधान परिषद सदस्य के लिए पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
सार

पोलिंग पार्टियाें को कलक्ट्रेट से रवाना किया गया। एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने मतदान कर्मियाें को आवश्यक निर्देश दिए। कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच बताया जा रहा है।

विज्ञापन
MLC election: Decision of fate of five candidates for Legislative Council member today
Prayagraj News : मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) के लिए शनिवार को मतदान होगा। मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रयागराज और कौशाम्बी के 33 केंद्रों पर होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना र्हुइं। मतगणना 12 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन




पोलिंग पार्टियाें को कलक्ट्रेट से रवाना किया गया। एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने मतदान कर्मियाें को आवश्यक निर्देश दिए। कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच बताया जा रहा है। मतदान में कुल 5102 मतदाता हिस्सा लेंगे। इनमें दोनों जिलों के सांसद, विधायक, एमएलसी, नगर निकायों के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि जन प्रतिनिधि मतदाता सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन




चूंकि दोनों जिलों में भाजपा और सपा के आठ-आठ विधायक  हैं। नगर निकायों एवं पंचायतों में भी दोनों दलों के अधिक प्रतिनिधि हैं। ऐसे में काफी नजदीकी लड़ाई की बात कही जा रही है। उधर, डीएम संजय कुमार खत्री तथा एसएसपी अजय कुमार ने कौड़िहार ब्लॉक बूथ का निरीक्षण किया तथा मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिउ उन्होंने अफसरों तथा सुरक्षा कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed