Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minor arrested for demanding Rs 20 lakh extortion from teacher in Jaunpur

Prayagraj : जौनपुर में अध्यापक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला नाबालिग गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Mar 2026 06:46 PM IST
सार

जौनपुर के थाना तेजी बाजार में एक अध्यापक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले नाबालिग आरोपी को जीआरपी ने रविवार को छिवकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। रंगदारी नहीं मिलने पर वह फायरिंग कर फरार हो गया था।

विज्ञापन
Minor arrested for demanding Rs 20 lakh extortion from teacher in Jaunpur
गिरफ्तार। - फोटो : एआई।

विस्तार

जौनपुर के थाना तेजी बाजार में एक अध्यापक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले नाबालिग आरोपी को जीआरपी ने रविवार को छिवकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। रंगदारी नहीं मिलने पर वह फायरिंग कर फरार हो गया था। महानगर एक्सप्रेस से मुंबई जाने के दौरान जीआरपी ने उसे दबोचकर जौनपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

जीआरपी पुलिस को शनिवार सूचना मिली कि जौनपुर के थाना तेजी बाजार में 15 वर्षीय एक किशोर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक अध्यापक से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। फिरौती देने से इन्कार करने पर आरोपी फायरिंग कर फरार हो गया। मामले में तेजी बाजार थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। जानकारी मिली है कि वह ट्रेन संख्या 22177 (महानगरी एक्सप्रेस) में जा रहा है।

विज्ञापन


सूचना पर जीआरपी प्रयागराज प्रभारी अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छिवकी चौकी प्रभारी राजेश कुमार वर्मा की टीम ने छिवकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी को पुलिस ने एस-6 बोगी से दबोच लिया। इसके बाद जीआरपी ने जौनपुर पुलिस को सूचना देकर आरोपी को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का वांछित आरोपी ताप्ती गंगा ट्रेन से गिरफ्तार

उधर, बलिया पुलिस से जीआरपी को सूचना दी कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी मिथुन साहनी पर अपनी पत्नी की हत्या करने पर थाने में एफआईआर दर्ज है। वह ताप्ती गंगा ट्रेन से जा रहा है। सूचना पर जीआरपी ने छिवकी रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में चेकिंग कर आरोपी को दबोच लिया। जीआरपी प्रभारी अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी को बलिया पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed