फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ministers, MPs and MLAs will bring RTPCR investigation report to meet the President

राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लेकर आएंगे मंत्री, सांसद और विधायक

Fri, 10 Sep 2021 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Sep 2021 11:07 PM IST
सार

राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों पर मौके पर ही कोविड जांच कराने की सुविधा होगी। इसके लिए अलग-अलग मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है। मुलाकातियों की संभावित सूची में शामिल भाजपा नेताओं के लिए आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना जरूरी होगा।

विज्ञापन
Ministers, MPs and MLAs will bring RTPCR investigation report to meet the President
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शनिवार को मुलाकात करने वाले मंत्री, सांसद और विधायक समेत अन्य विशिष्टजन आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर आएंगे।  राष्ट्रपति के कार्यक्रमों में ड्यूटी पर लगे चार सौ से अधिक कर्मचारियों समेत मुलाकातियों की शुक्रवार को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। करीब साढ़े चार सौ लोगों की जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइजर और मास्क वितरण के प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों पर मौके पर ही कोविड जांच कराने की सुविधा होगी। इसके लिए अलग-अलग मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है। मुलाकातियों की संभावित सूची में शामिल भाजपा नेताओं के लिए आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना जरूरी होगा। मास्क, सैनिटाइजर का इंतजाम कोविड प्रसार रोकने के लिए किया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी के मुताबिक प्रोटोकॉल के तहत विशिष्टजनों और राष्ट्रपति की ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। शनिवार को भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य तैयारियों का रिहर्सल, वाराणसी से मंगाई गईं एएलएस एंबुलेंस
स्वास्थ्य विभाग ने वीवीआईपी मूवमेंट के लिए शुक्रवार को तैयारियां का रिहर्सल कराया। विभाग ने 12 एएलएस एंबुलेंस वाराणसी मंडल से मंगाई हैं। वहीं एसआरएन अस्पताल के प्राइवेट रूम में बनाए गए अस्थायी हाईटेक वार्डों में प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने विभागाध्यक्षों और एसआईसी के साथ रिहर्सल कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां निरस्त
राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए सभी प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। सभी को रिहर्सल में बुलाया गया और सुबह से ही तैनाती स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. नानक सरन ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं। ड्यूटी के  बारे में सभी को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed