फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Sanjeev gond said. Ayodhya Ram mandir construction is foundation of ramrajya

मंत्री संजीव गोंड बोले: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, देश में रामराज्य की नींव

Tue, 20 Feb 2024 08:15 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Feb 2024 08:15 PM IST
सार

प्रयागराज माघ मेले में भारतीय धर्म संघ के शिविर में युवा चेतना शिविर में रामराज्य और भारत विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें योगी सरकार के राज्य मंत्री संजीव गोंड बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Minister Sanjeev gond said. Ayodhya Ram mandir construction is foundation of ramrajya
माघ मेला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते यूपी के राज्य मंत्री संजीव गोंड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघमेला क्षेत्र स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ के शिविर में युवा चेतना के द्वारा रामराज्य और भारत विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव गोंड, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर व्याख्यान का शुभारंभ किया।

विज्ञापन



स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज से लेकर गांधी जी के रामराज्य के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश भगवान राम में आस्था रखता है, लेकिन सत्ता के लिए व्याकुल कुछ राजनेता भगवान राम का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन



स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि जो प्रभु राम का विरोध करेगा वह मिट्टी में मिल जाएगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के आगे नतमस्तक है इसका कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफल नेतृत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण के क्षेत्र में अद्भुत काम कर रही है। गोंड ने कहा कि किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि राम जी का मंदिर बनेगा, पर बना यही रामराज्य है।


गोंड ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने गरीब हित के जगह निजहित पर काम किया। सनातन धर्म शाश्वत है इसका विरोध करके कोई खुश नहीं रह सकता है। कहा कि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सामाजिक क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं।

अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमारा देश आज पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। देश में 500 सालों के संघर्ष के बाद प्रभु राम का भव्य मंदिर बना इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।



कांग्रेस और उसके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राम मंदिर का विरोध किया देश की जनता सब देख रही है। भगवान राम समाज में समता के स्थापना के लिए जाने गए। युवा पीढ़ी को भगवान राम के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। 2014 के बाद भारत विकास के पथ पर अग्रसर हो गया। इस अवसर पर मुकेश पांडेय, रोहित चौधरी, चमचम तिवारी,सन्नी तिवारी, रमेश बिंद, संदीप पांडेय आपा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed