फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Sanjay Nishad said: There will be an investigation into the negligence in pond allocation

मंत्री संजय निषाद बोले : तालाब आवंटन में हुई लापरवाई की होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

Sun, 29 Sep 2024 02:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 02:16 PM IST
सार

मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा कि योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच बैठाई गई है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कारवाई की जाएगी। मंत्री निषाद रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से गांवों में तालाबों की स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Minister Sanjay Nishad said: There will be an investigation into the negligence in pond allocation
सर्किट हाउस में बैठक करते कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तालाब के पट्टों के आवंटन में मछुआरों को पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी, लेकिन यहां कुछ अनियमितताएं हुई हैं। तालाब के पट्टे दूसरे को दे दिए गए। इसके अलावा पट्टे धारक को मुख्यमंत्री संप्रदा योजना के तहत मछुआरों को मछली पालने में आर्थिक मदद के तौर पर मिलने वाला पैसा भी दूसरों को दे दिया गया।

विज्ञापन


मत्स्य पालन के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सरकार की तरफ से किसान क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था की गई है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 2300 लोगों ने फॉर्म जमा किया है। लेकिन अब तक सिर्फ 168 लोगों को ही कार्ड मिल पाया है। मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा कि योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच बैठाई गई है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कारवाई की जाएगी। मंत्री निषाद रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से गांवों में तालाबों की स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed