फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi and Mayor Abhilasha gave 1.25 crore for the construction of Ram temple

राम मंदिर निर्माण के लिए मंत्री नंदी और मेयर अभिलाषा ने दिए सवा करोड़

Sat, 16 Jan 2021 01:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Jan 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Minister Nandi and Mayor Abhilasha gave 1.25 crore for the construction of Ram temple
nand gopal gupta nandi
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रत्येक हिंदू की सहभागिता के लिए सबसे बड़े जनसंपर्क एवं धन संग्रह अभियान की शुरूआत शुक्रवार से शुरू हुई। इस दौरान संतों का आशीर्वाद लेने के बाद संघ विचार परिवार से लोग टोली की शक्ल में विभिन्न मोहल्लों में गए। पहले दिन ही सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों को सवा करोड़ रुपये की सहयोग राशि दी। शुक्रवार की रात बहादुरगंज स्थित उनके आवास पर संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख रमेश, विभाग प्रचारक श्रीकृष्ण चंद, सुजीत कुमार आदि पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


 प्रयागराज उत्तर, दक्षिण, नैनी, गंगापार एवं यमुनापार में अभियान की शुरूआत समाज के गणमान्य लोगों से हुई। विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने गंगापार में बहादुरपुर के सिकंदरा में संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की शुरुआत करवाई। इस दौरान तमाम स्थानों से शोभा यात्रा भी निकाली गई। शहर दक्षिणी के कार्यकर्ताओं ने कर्बला चौराहे से भगवान राम की शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन


यह शोभायात्रा चकिया, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, 60 फीट रोड होते हुए नई बस्ती बेनीगंज में समाप्त हुई। इसमें भूपेंद्र तिवारी, हेमंत राय, अशोक सिंह, सुशील राय, चंद्र भूषण सिंह, अभिषेक पाठक आदि शामिल रहे। गंगापार में 12 ब्लॉक में 60 टोलिया धन संग्रह के लिए निकली। इस दौरान संघ विचार परिवार की एक बड़ी बैठक हुई। पहले दिन यमुनापार के आठ ब्लॉक में 30 टोलियां निकलीं। इन टोलियों की अगुवाई डा. चंद्र निधान, विनोद दुबे, मनोज सिंह,  अभिषेक मालवीय, शंकर लाल पांडे, विपिन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर में धन संग्रह के कार्यक्रम के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता के निज आवास पर  हुए कार्यक्रम में विहिप काशी प्रांत सह अभियान प्रमुख नागेंद्र जायसवाल ने कहा कि  राम जन्मभूमि पर भव्य श्री राम मंदिर भारतीय मन की शाश्वत प्रेरणा है।उन्होंने कहा कि हर एक हिंदू परिवार के सहयोग से प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में निर्माण होने जा रहा है।

इसमें अपनी भावनाओं का समर्पण करें। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता ने एक लाख रुपये की धनराशि का चेक राम मंदिर के लिए दिया।  पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में कई लोगों ने अपने समर्पण की राशि चेक द्वारा काशी प्रांत के अभियान प्रमुख  नागेंद्र जायसवाल को सौंपी। इस अवसर  गोपाल तिवारी ,मुकेश चंद गुप्ता, विपुल मित्तल, राजेंद्र कुमार,रतन खरे, नवीन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विहिप गौरक्षा विभाग की टोली ने भी किया धन संग्रह

विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग की ओर से धन संग्रह अभियान में शिरकत की गई। इस दौरान  प्रांत मंत्री एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण अभियान के सह अभियान प्रमुख लाल मणि तिवारी ने कहा कि धन संग्रह का अभियान  27 फरवरी तक चलेगा। दस, सौ एवं एक हजार रुपये के कूपन आज कई लोगों ने लिए। कहा कि एक हजार से ज्यादा की धनराशि के लिए रसीद की भी व्यवस्था है। इस अवसर पर  विभाग मंत्री अमर नाथ तिवारी, बजरंग दल महानगर के सहसंयोजक अमित सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पवन शुक्ला, मुन्नीलाल चौरसिया, राहुल आदि मौजूद रहे।

राममंदिर के लिए नंदी और मेयर ने दिया सवा करोड़

प्रयागराज। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पहले दिन ही सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों को सवा करोड़ रुपये की सहयोग राशि दी। शुक्रवार की रात बहादुरगंज स्थित उनके आवास पर संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख रमेश, विभाग प्रचारक श्रीकृष्ण चंद, सुजीत कुमार आदि पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान नंदी ने उन्हें मंदिर निर्माण के लिए सवा करोड़ की सहयोग राशि देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed