Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi’s mother, Vimla Devi, passes away; he shares the news in an emotional social media post.

प्रयागराज : मंत्री नंदी की मां विमला देवी का निधन, सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जताया शोक

Wed, 18 Nov 2026 11:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Nov 2026 11:01 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मां विमला देवी का बुधवार सुबह निधन हो गया। मंत्री ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करके जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शोक जताया। अंतिम संस्कार दोपहर बाद तीन बजे दारागंज घाट पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
Minister Nandi’s mother, Vimla Devi, passes away; he shares the news in an emotional social media post.
नंद गोपाल गुप्ता नंदी अपनी मां विमला देवी के साथ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मां विमला देवी का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं, मंत्री नंदी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर मां को याद किया। उन्हें सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग बहादुरगंज स्थित उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

मंत्री नंदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज मां की छाया सिर से दूर हो गई।' उन्होंने कहा कि पिता के निधन के बाद मां ने ही परिवार को संभाला था। उनका स्नेह, ममत्व और आशीर्वाद हर कठिनाई से जूझने का संबल था। उनकी उपस्थिति जीवन में ईश्वरीय मौजूदगी जैसी थी।

विज्ञापन

मंत्री नंदी ने अत्यंत वेदना के साथ मां के निधन की सूचना साझा करते हुए बताया कि अंतिम यात्रा बुधवार अपराह्न तीन बजे निज आवास बहादुरगंज से दारागंज श्मशान घाट के लिए रवाना होगी। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जताया दुख

मंत्री नंदी की मां के निधन की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर उनसे वार्ता की और इस गहरे दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोक जताया। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बहादुरगंज स्थित मंत्री नंदी के आवास पर जाकर पार्थिव शरीर के दर्शन किए और श्रद्धांजिल अर्पित की। मंत्री नंदी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।


भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विधायक पीयूष रंजन निषाद, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, महापौर गणेश केसरवानी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी, सांसद भोला सिंह के साथ ही कई अन्य मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

Trending Videos

Minister Nandi’s mother, Vimla Devi, passes away; he shares the news in an emotional social media post.
मंत्री नंदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने आवास पर पहुंचकर जताई संवेदना

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की माता विमला देवी के निधन की खबर पाकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नंदी के आवास बहादुरगंज पहुंचकर संवेदना जताई। इसके अलावा भाजपा के कई नेताओं के साथ तमाम लोगों ने पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।

मंत्री नंदी ने दारागंज घाट पर माता जी को दी मुखाग्नि

Minister Nandi’s mother, Vimla Devi, passes away; he shares the news in an emotional social media post.
दारागंज घाट पर अपनी मां की चिता को मुखाग्नि देते मंत्री नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार को प्रयागराज के दारागंज घाट पर अपनी माता स्वर्गीय विमला देवी की चिता को मुखाग्नि दी। माता के निधन से शोकाकुल मंत्री नंदी ने नम आंखों से अपनी मां को अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, शुभचिंतक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed