फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Midnight bombing at SSL hostel gate, panic

एसएसएल हॉस्टल गेट पर आधी रात बमबाजी, दहशत

Wed, 01 Jan 2020 02:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Midnight bombing at SSL hostel gate, panic
bomb explosion - फोटो : ANI

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय का सर सुंदरलाल हॉस्टल आधी रात हुई बमबाजी से थर्रा उठा। अज्ञात हमलावरों ने एक के बाद एक तीन बम फोड़कर यहां दहशत फैला दी। मामले में कर्नलगंज पुलिस ने 15 अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से छह बदमाश चिह्नित किए गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन



घटना रात एक बजे के करीब की है। पुलिस ने बताया कि सर सुंदरलाल हॉस्टल के बाहर अचानक हुई बमबाजी से पूरा इलाका थर्रा उठा। एक के बाद एक यहां तीन बम धमाके हुए जिससे हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के साथ ही आसपास रहने वाले भी दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। जांच पड़ताल में पुलिस को मौके से छह बम बरामद हुए। जिस पर सूचना देकर बीडीडीएस टीम को बुलाया गया और फिर पानी में डालकर बमों को निष्क्रिय कराया गया।
विज्ञापन




सूत्रों का कहना है कि हॉलैंड हाल और एसएसएल हॉस्टल के छात्रों की अदावत में इस वारदात को अंजाम दिया गया। उधर सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जिसमें छह हमलावर नजर आए हैं। फुटेज के सहारे उनकी तलाश की जा रही है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि थाने में तैनात एसआई दुर्गेश सिंह की तहरीर पर 15 अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज किया गया है। कुछ को चिह्नित किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed