{"_id":"6a38f9674bcc8aaa8c01aecb","slug":"metro-train-will-reach-aerocity-via-subedarganj-jhalwa-and-the-airport-bamrauli-has-been-removed-from-the-r-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सूबेदारगंज, झलवा, एयरपोर्ट होते हुए एयरोसिटी पहुंचेगी मेट्रो ट्रेन, रूट से हटाया गया बमरौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सूबेदारगंज, झलवा, एयरपोर्ट होते हुए एयरोसिटी पहुंचेगी मेट्रो ट्रेन, रूट से हटाया गया बमरौली
Mon, 22 Jun 2026 02:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:29 PM IST
सार
मेट्रो रेल के रूट से बमरौली को हटा दिया गया है। मेट्रो ट्रेन अब सूबेदारगंज, झलवा, प्रयागराज एयरपोर्ट होते हुए प्रयागराज प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित की गई नई टाउनशिप एयरोसिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
प्रयागराज लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट। सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मेट्रो रेल के रूट से बमरौली को हटा दिया गया है। मेट्रो ट्रेन अब सूबेदारगंज, झलवा, प्रयागराज एयरपोर्ट होते हुए प्रयागराज प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित की गई नई टाउनशिप एयरोसिटी पहुंचेगी। मेट्रो रेल के एलाइनमेंट में संशोधन के साथ विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। यूपी मेट्रो ने डीपीआर प्रस्तुत करने की समय सीमा निर्धारित कर दी है। कार्यदायी संस्था राइट्स को 15 अगस्त तक डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रस्ताव शासन को भेजकर जल्द से जल्द काम शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
पहले जो डीपीआर तैयार की गई थी, उसमें बमरौली तक मेट्रो ट्रेन चलाई जानी थी। इसी बीच केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी कि मेट्रो ट्रेन के रूट में एयरपोर्ट को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। इसके बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने नई टाउनशिप एयरोसिटी बसाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जो एयरपोर्ट से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
शासन ने नई टाउनशिप को मंजूर दे दी है और 100 करोड़ की पहली किस्त जारी होने का रास्ता भी साफ हो गया है। ऐसे में मेट्रो ट्रेन के रूट निर्धारण में अब नई टाउनशिप को भी शामिल किया जा रहा है। एलाइनमेंट में परिवर्तन होने से अब बमरौली से पहले ही मेट्रो ट्रेन को सूबेदारगंज की तरफ मोड़ दिया जाएगा जो झलवा, प्रयागराज एयरपोर्ट होते हुए नई टाउनशिप तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
नई टाउनशिप के आसपास एक मेट्रो स्टेशन बनाने का भी प्रस्ताव है। एलाइनमेंट बदलने से मेट्रो रूट की लंबाई भी थोड़ी बढ़ जाएगी। वहीं, मेट्रो स्टेशनों की प्रस्तावित संख्या में भी परिवर्तन हो सकता है। डीपीआर बनाने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से अब तक आठ करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है जिसमें कुछ दिनों पहले जारी 40 लाख रुपये की किस्त भी शामिल है।
मेट्रो रेल के रूट में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब बमरौली की जगह इसे सूबेदारगंज, झलवा होते हुए एयरपोर्ट तक ले जाया जाएगा। इससे नई टाउनशिप से मेट्रो ट्रेन का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। अधिक से अधिक आबादी को कवर किया जा सकेगा। यूपी मेट्रो ने कार्यदायी संस्था राइट्स को 15 अगस्त से पहले संशोधित डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। -ऋषि राज, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण