फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Merchant Navy personnel from Prayagraj missing between Russia and Denmark sea route

अनहोनी की आशंका : रूस से डेनमार्क के समुद्री रास्ते के बीच प्रयागराज का मर्चेंट नेवी कर्मी लापता, परिजन परेशान

Wed, 20 Sep 2023 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 05:37 AM IST
सार

पिछले 49 दिन से उनकी खबर नहीं मिली है। यहां तक कि डेनमार्क कोस्टगार्ड भी हाईटेक सर्च ऑपरेशन चलाने के बावजूद उनका पता लगाने में नाकाम रही। परिजन अनहोनी की आशंका में सदमे में हैं। 

विज्ञापन
Merchant Navy personnel from Prayagraj missing between Russia and Denmark sea route
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस से डेनमार्क के समुद्री रास्ते के बीच बैरहना निवासी मर्चेंट नेवी कर्मचारी विक्रम पटेल संदिग्ध हाल में लापता हो गए। पिछले 49 दिन से उनकी खबर नहीं मिली है। यहां तक कि डेनमार्क कोस्टगार्ड भी हाईटेक सर्च ऑपरेशन चलाने के बावजूद उनका पता लगाने में नाकाम रही। परिजन अनहोनी की आशंका में सदमे में हैं। 

विज्ञापन


दूतावास, विदेश मंत्रालय समेत दर्जनों जगह गुहार लगाने के बावजूद उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। विक्रम पुत्र जवाहर लाल पटेल चंडीगढ़ की ओसियन वन शिप मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में सक्षम नाविक के पद पर तैनात हैं। बहन मनीषा ने बताया कि फरवरी में उनके भाई को कंपनी ने मुंबई से पनामा जा रहे शिप पर भेजा। 
विज्ञापन


सात अगस्त को आखिरी बार उन्होंने घरवालों से बात की। आठ अगस्त की रात एक बजे के करीब उनका कॉल आया लेकिन तबीयत ठीक न होने के चलते पत्नी किरनलता कॉल नहीं उठा पाईं। सुबह कॉल बैक किया तो मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिनों तक उनकी कोई खबर नहीं मिली। 11 अगस्त को कंपनी के कैप्टन जगदीप कोहलन ने उनकी पत्नी को फोन कर बताया कि विक्रम लापता हो गए हैं। उ न्हें आखिरी बार 10 अगस्त की रात 10.30 बजे के करीब जहाज पर उनके कमरे के पास देखा गया था। यह भी बताया कि बीमारी की वजह से एक अगस्त से उन्हें रेस्ट पर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed