फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Memories of the Stampede on the Fresher Junction

ताजा हुईं जंक्शन पर मची भगदड़ की यादें

Sat, 30 Sep 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Sep 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Memories of the Stampede on the Fresher Junction
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन पर मची भगदड़ की तस्वीरों ने एक बार फिर शहरियों को विचलित कर दिया। लोगों को चार वर्ष पूर्व कुंभ मेले के दौरान जंक्शन पर मची भगदड़ याद आ गई। कुंभ में मची भगदड़ भी जंक्शन स्थित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर ही हुई थी, जबकि मुंबई में भी एफओबी पर ही हादसा हुआ। वहीं शुक्रवार को मुंबई में हुए हादसे की खबर मिलते ही उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में काफी संख्या में रेलवे अफसर भी पहुंच गए, जबकि रेलवे में आज राम नवमी का अवकाश था।
विज्ञापन


दस फरवरी 2013 को कुंभ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु जंक्शन पहुंचे थे। जंक्शन के स्मिथ रोड ब्रिज पर इस दौरान रेलिंग टूटने की अफवाह के चलते अचानक भगदड़ गई। देखते ही देखते मिनटों में यहां 36 लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को मुंबई में भी एफओबी इसी तरह की भगदड़ ने 22 लोगों की जान ले ली।
विज्ञापन


कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ के प्रत्यक्षदर्शी एवं राजरूपपुर के कारोबारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन वे अपनी बड़ी बहन को जंक्शन छोड़ने गए थे। प्लेटफार्म नंबर छह पर भीड़ का अत्यधिक दबाव था। इसी बीच रेलिंग टूटने की अफवाह फैली। लोग इधर उधर भागने लगे। देखते ही देखते फुट ओवर ब्रिज पर कई लोग एक दूसरे के ऊपर गिर गए। बाद में मालूम पड़ा कि उसमें कई लोगों की जान चली गई। वह दृश्य आज भी उन्हें याद है। शुक्रवार को मुंबई में हुए हादसे की जब तस्वीरें देखीं तो कुंभ मेले की वह डरावनी याद फिर से ताजा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed