फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Member and SP leader Kallu arrested in don smack smuggling, five accomplices absconding

सभासद एवं सपा नेता कल्लू डॉन स्मैक तस्करी में गिरफ्तार, पांच साथी फरार

Sun, 07 Nov 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Member and SP leader Kallu arrested in don smack smuggling, five accomplices absconding
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत से लगातार तीसरी बार सभासद है शाहिद उर्फ कल्लू
विज्ञापन

दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज, उत्तराखंड तक करता है स्मैक की सप्लाई
मीरगंज। फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत के सभासद एवं सपा नेता शाहिद उर्फ कल्लू डॉन को मीरगंज पुलिस ने 262 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वह जिन पांच तस्करों से स्मैक खरीदकर उत्तराखंड तक सप्लाई करता है, उनकी तलाश में भी पुलिस ने दबिश दी लेकिन वे सभी फरार हो गए। पुलिस ने सभी छह तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
मीरगंज पुलिस ने शनिवार को नेशनल हाईवे पर कुल्छा खुर्द गांव के पास से शाहिद उर्फ कल्लू डॉन को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 262 ग्राम स्मैक, मोबाइल और 500 रुपये बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि मौके से उसके पांच साथी भाग निकले, जिनसे वह स्मैक खरीदकर उत्तराखंड समेत अन्य स्थानों पर सप्लाई करता था। पूछताछ के दौरान शाहिद ने अपने साथियों के नाम फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड 13 निवासी इशाकत, मलिक कुरैशी, सोनू कालिया और वार्ड 11 निवासी नदीम और वार्ड दस निवासी मुन्ना टंडल बताए। पुलिस ने उनके घरों में भी दबिश दी लेकिन सभी फरार मिले।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की बनाई है संपत्ति, पुलिस सर्वे में जुटी
शाहिद उर्फ कल्लू डॉन के अलावा फरार आरोपियों में शामिल सोनू कालिया और मुन्ना टंडल भी फतेहगंज पश्चिमी के बड़े स्मैक तस्कर हैं। स्मैक तस्करी की काली कमाई से इन्होंने कस्बे के अलावा दूसरे जिलों में करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। अब पुलिस इनकी संपत्ति का सर्वे करा रही है और फिर उसे जब्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष का भी लड़ चुका है चुनाव
शाहिद उर्फ कल्लू डॉन नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी से लगातार तीसरी बार सभासद है। सपा में वह मीरगंज विधानसभा का उपाध्यक्ष रहा है। इमराना नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है और महिला सभा की मीरगंज नगर अध्यक्ष भी रही है। हालांकि शाहिद की गिरफ्तारी के बाद सपा ने उससे पल्ला झाड़ लिया है। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य का कहना है कि मौजूदा समय में शाहिद उर्फ कल्लू सपा की किसी कार्यकारिणी में नहीं है।
प्रधान शहीद खान से बरामद स्मैक की एफएसएल में हुई पुष्टि
बरेली। फतेहगंज पूर्वी के गांव पढ़ेरा के प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे से बरामद 20 किलो स्मैक की एफएसएल की जांच में भी पुष्टि हो गई है। अब उसके खिलाफ अदालत में पैरवी में पुलिस को काफी मदद मिलेगी।

पिछले दिनों फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर पुलिस ने पढ़ेरा के प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे को 20 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। वह इस स्मैक को दिल्ली सप्लाई करने जा रहा था। इस स्मैक को पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा था। जांच के दौरान इसके स्मैक होने की पुष्टि हुई है। ब्यूरो

शाहिद उर्फ कल्लू समेत तस्करों की फाइनेंसियल इंवेस्टिगेशन भी कराई जा रही है। पढ़ेरा के प्रधान से बरामद स्मैक की एफएसएल की जांच में भी पुष्टि हो गई है।
- राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed