फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mela administration will provide ration at cheap rate to 16 lakh devotees

Prayagraj News: 16 लाख श्रद्धालुओं को सस्ते दर पर राशन देगा मेला प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
mela administration will provide ration at cheap rate to 16 lakh devotees
महाकुंभ में 16 लाख लोगों को सस्ते दर पर राशन उपलब्ध कराया जाएगा। 10 लाख श्रद्धालुओं के लिए दो लाख राशन कार्ड वितरित करने की तैयारी है। अन्य छह लाख लोगों को मांग के आधार पर सर्वे कराकर राशन वितरित किया जाएगा। इसपर 43.13 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

महाकुंभ संस्थाओं तथा कल्पवासियों को एक माह में प्रति व्यक्ति के हिसाब से तीन किग्रा आटा, दो किग्रा चावल एवं दो किग्रा चीनी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा गैस कनेक्शन एवं भरा हुआ सिलेंडर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेला प्रशासन का अनुमान है कि 25 सेक्टर में 10 लाख श्रद्धालुओं को राशन उपलब्ध कराने होंगे। प्रशासन की ओर से पांच लोगों पर एक राशन कार्ड जारी करने की योजना बनाई गई है। इस तरह आयोजन के दौरान के लिए से दो लाख राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके अलावा छह लाख अन्य लोगों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से 6666.7 मीट्रिक टन गेहूं, 6000 मीट्रिक टन आटा, 4000 मीट्रिक टन चावल, तथा 2000 मीट्रिक टन चीनी के इंतजाम की तैयारी की गई है। मेला में 20 हजार घरेलू गैस का कनेक्शन दिए जाने का भी अनुमान है। वहीं दो हजार लोगों को पांच किग्रा के सिलेंडर का कनेक्शन दिया जाएगा।


पांच गोदाम में होगा भंडारण, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
राशन का वितरण तथा उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए के लिए मेला क्षेत्र में अलग-अलग सेक्टर में पांच गोदाम बनाए जाएंगे। पारदर्शिता के लिए हर गोदाम में पांच-पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हर खाद्य बैग पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा, जिससे भंडारण की निगरानी की जा सकेगी। एक वेब एप्लिकेशन होगा और राशन का वितरण इसी के माध्यम से किया जाएगा।

राशन वितरण की मात्रा प्रति व्यक्ति हर माह मूल्य प्रति किग्रा रुपये में
आटा 03 किग्रा 5.00
चावल 02 किग्रा 6.00
चीनी 02 किग्रा 18.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed