{"_id":"5ef107788ebc3e432e609c97","slug":"medical-college-breaks-record-1028-investigations-conducted-in-one-day-city-desk-news-ald2791156114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज ने तोड़े रिकार्ड, एक दिन में 1028 हुई कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज ने तोड़े रिकार्ड, एक दिन में 1028 हुई कोरोना जांच
Tue, 23 Jun 2020 01:15 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
corona lab in mln medical college prayagraj
- फोटो : prayagraj
कोरोना के जैसे-जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे जांच करने की संख्या बढ़ती जा रही है। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एक हजार से अधिक जांचे हुईं। इसमें सबसे अधिक जांच प्रयागराज जिले की हुई हैं। प्रयागराज के कुल 702 नमूनों की जांच हुई।
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 एसपी सिंह ने कहा कि सोमवार को चार शिफ्टों में जांच की गई। इसमें प्रयागराज के 702, चित्रकूट के 143, कौशांबी के 107 और प्रतापगढ़ के 76 नमूनों की जांच हुई। प्राचार्य ने माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की टीम को इतनी संख्या में जांच करने पर बधाई दी। कहा कि विभाग के चिकित्सकों और लैब तकनीशियनों की मदद से ऐसा हो सका।