फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MDA Vice-Chairman gets relief regarding viral fever report; next hearing on September 30.

हाईकोर्ट : वायरल बुखार की रिपोर्ट पर एमडीए उपाध्यक्ष को राहत, 30 सितंबर को फिर होगी पेशी

Fri, 11 Sep 2026 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Sep 2026 04:19 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वायरल बुखार की रिपोर्ट पर मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना की व्यक्तिगत पेशी 30 सितंबर तक टाल दी है।

विज्ञापन
MDA Vice-Chairman gets relief regarding viral fever report; next hearing on September 30.
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वायरल बुखार की रिपोर्ट पर मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना की व्यक्तिगत पेशी 30 सितंबर तक टाल दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि वह 30 सितंबर को दोपहर दो बजे व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होंगे। मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव अर्पित गुप्ता को अगली तारीख पर व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी गई है।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने विजय कुमार सौरभ की याचिका पर दिया है। मेरठ विकास प्राधिकरण की आवासीय योजना वेदव्यासपुरी सेक्टर-7ए, पाकेट-एनए में विजय कुमार सौरभ को आवासीय प्लॉट आवंटित किया गया था। बाद में प्राधिकरण ने आवंटित प्लाट को पाकेट-डी में स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद याची ने मांग की कि प्लाट स्थानांतरित किए जाने की तारीख से ही उससे किस्तों की वसूली की जाए। प्राधिकरण ने याची की इस मांग को स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन


विवाद को लेकर याची ने हाईकोर्ट की शरण ली। सुनवाई के दौरान अदालत ने मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की व्यक्तिगत उपस्थिति का आदेश दिया। इससे पहले उपाध्यक्ष ने बीमारी का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी। उनकी ओर से बीमारी का कारण बताए जाने पर प्राधिकरण के सचिव अर्पित गुप्ता अदालत में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर याची के अधिवक्ता ने आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि उपाध्यक्ष बीमार नहीं हैं और कार्यालय में काम कर रहे हैं। आरोप की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने मेरठ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपाध्यक्ष के आवास पर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed