{"_id":"56f841c64f1c1beb5cf14ed0","slug":"mayank-mittal-institute-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयंक मित्तल को संस्थान स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयंक मित्तल को संस्थान स्वर्ण पदक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 28 Mar 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) का वर्ष 2015 का दीक्षांत समारोह 17 अप्रैल को आयोजित होगा। बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के मयंक मित्तल को संस्थान स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। मयंक ने सबसे 9.81 सीपीआई स्कोर प्राप्त किया है।
समारोह में कुल 1381 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 808 विद्यार्थियों को बीटेक की डिग्री दी जाएगी। एमटेक के 338, एमबीए के 59, एमसीए 84, एमएसडब्ल्यू के आठ, एमएससी के 15 विद्यार्थियाें को डिग्री दी जाएगी। 69 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। स्नातक में बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग में सौरभ गुप्ता, बायो टेक्नोलॉजी में प्राची तिवारी, सिविल में शशांक शेखर पांडेय, कंप्यूटर साइंस में नव्या अग्रवाल, इंफॉरमेशन में मिताली रावत, इलेक्ट्रिकल में सौम्या पांडेय, मेकेनिकल में पवन कुमार और प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में सागर चित्रांश को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग की गोल्ड मेडल विजेता सौम्या ने 9.80 सीपीआई स्कोर हासिल किए हैं। इस तरह से सौम्या मयंक से मात्र 0.01 सीपीआई स्कोर पीछे रह गईं। बीटेक तृतीय वर्ष की अनुमिता गुप्ता, द्वितीय वर्ष के अमन वर्मा और प्रथम वर्ष के प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को गोल्ड मेडल दिया जाएग।
परास्नातक के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में सुनील कुमार सिंह, विकास गुप्ता, अंकित नेगी, समरजीत सिंह, कंचन विश्वकर्मा, श्वेता राय, जीनत हुमसा, आशीष मिश्रा, वर्षा अवस्थी, रागिनी विश्वकर्मा, सौरभ अरविंद, सिंपल, आशीष कुमार मिश्रा, मनीष कुमार शर्मा और श्रीश गुप्ता को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि भारत हैवी इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अतुल सोबती हाेंगे। अतुल संस्थान के ही पुराछात्र हैं। उन्हाेंने 1980 में केमिकल इंजीनियरिंग से बीई किया है।