फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mastermind Rajiv said- Subhash had given the paper a day ago

Prayagraj News: मास्टरमाइंड राजीव बोला- एक दिन पहले सुभाष ने दिया था पेपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Mastermind Rajiv said- Subhash had given the paper a day ago
आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक प्रकरण से संबंधित एक और मामले में नकल माफिया राजीव नयन मिश्रा ने अहम खुलासा किया है। कौशाम्बी पुलिस को दिए बयान में उसने बताया है कि परीक्षा से एक दिन पहले उसे मधुबनी बिहार के सुभाष प्रकाश ने पेपर भेजा था। सुभाष को प्रश्नपत्र कहां से मिला, इस बारे में जानकारी से उसने इंकार किया है। फिलहाल उसका रिमांड बनवाने और बयान दर्ज करने की कार्रवाई के बाद कौशाम्बी पुलिस फरार सुभाष समेत चार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में पहला मामला कौशाम्बी के मंझनपुर थाने में दर्ज हुआ था। शुरुआत में इसी मामले में पेपर लीक कराने वाले गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी हुई। बाद में सिविल लाइंस में उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें आरोपियों का रिमांड बनवाया गया। कौशाम्बी पुलिस की विवेचना में अब तक कुल 14 नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें से चार को छोड़कर अन्य सभी जेल में हैं। इनमें से नौ का रिमांड बनवाकर वारंट जेल में तामील भी करा दिया गया था। इसी क्रम में पुलिस ने मेरठ जेल में निरुद्ध राजीव नयन मिश्रा को भी कौशाम्बी न्यायालय में तलब कराया। जहां अर्जी देकर उसका रिमांड बनवा लिया गया।
विज्ञापन

यही नहीं, कोर्ट की अनुमति से ही मेरठ जेल में जाकर उसका बयान भी दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बयान में उसने बताया कि उसे एक दिन पहले पेपर देने वाला सुभाष है। जबकि परीक्षा वाले दिन अन्य सिरीज का प्रश्नपत्र उसे लखनऊ के स्कूल मैनेजर सौरभ शुक्ला ने भेजा था। फिलहाल उसने यह जानकारी होने से इंकार किया कि सुभाष को पेपर कहां से मिला। पुलिस का कहना है कि सुभाष के पकड़े जाने पर ही इसका खुलासा होगा। उसकी व तीन अन्य की तलाश की जा रही है। मुकदमे में अब तक 10 आरोपियों का रिमांड बनवाया जा चुका है। सुभाष के अलावा लखनऊ निवासी अजय शर्मा, मेजा निवासी पुष्कर पांडेय व झूंसी निवासी कामेश्वर मौर्य की तलाश जारी है। उधर जल्द ही जेल में निरुद्ध अन्य अभियुक्तों का भी बयान दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज के मुकदमे में भी जल्द कार्रवाई
सिविल लाइंस में दर्ज मुकदमे में फिलहाल, राजीव नयन मिश्रा का रिमांड नहीं बन पाया है। विवेचना में जुटी एसटीएफ बी वारंट मेरठ जेल में तामील करा चुकी है। उसकी तलबी का आदेश भी जारी हो गया है। फिलहाल, पिछली तारीख पर उसे पेश नहीं किया जा सका। अब अगले हफ्ते उसकी पेशी हो सकती है। रिमांड बनवाने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed